फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Indian cricketer Karan Sharma came to see Baba Mahakal, said - saw Baba after three years

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा, बोले-तीन साल बाद हुए बाबा के दर्शन

Wed, 21 Aug 2024 10:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 10:18 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Indian cricketer Karan Sharma came to see Baba Mahakal, said - saw Baba after three years
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर करण शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा ने बुधवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद नंदी हॉल पर पहुंचकर बाबा महाकाल की भक्ति में ध्यान भी किया। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासन मूलचंद जुनवाल ने बताया कि मूलतः मेरठ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले करण विनोद शर्मा एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। जो कि आज 3 वर्षों बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। यहां बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद करण ने जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। मीडिया से कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं, जो कि मौका मिलते ही भगवान के दर्शन करने यहां आ जाता हूं। मैं तीन वर्ष पहले आया था, जिसके बाद आज मुझे यहां आने का मौका मिला है। यहां की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है। मैं तो लोगों से यही कहना चाहूंगा कि उन्हें भी बाबा महाकाल के दर्शन करने एक बार यहां जरूर आना चाहिए। 
विज्ञापन


वन डे, टेस्ट और 20-20 भी खेलते हैं करण 
करण घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। शर्मा एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं। ये दाहिने हाथ से लेग ब्रेक गूगली गेंदबाजी करते हैं, जबकि बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 20-20 क्रिकेट मैच खेलकर की थी। वो मैच 2014 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ खेला गया था। जबकि एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 2014-15 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ की थी। इन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 9 दिसम्बर 2014 को ऑस्ट्रेलियाई टीम के ख़िलाफ़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed