फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Diwali Celebration: Five-Day Deepawali Festival Will Be Celebrated in Mahakaleshwar Temple

Ujjain Mahakal: महाकालेश्वर में मनेगा पांच दिवसीय दीपावली पर्व, आकर्षक रोशनी से सजेगा मंदिर

Sun, 05 Nov 2023 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 12:03 PM IST
सार

Diwali 2023 Mahakaleshwar Temple: महाकाल मंदिर समिति परंपरा अनुसार मंदिर में 5 दिनी दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपावली के लिए पूरे मंदिर परिसर और शिखर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा।

विज्ञापन
Ujjain Diwali Celebration: Five-Day Deepawali Festival Will Be Celebrated in Mahakaleshwar Temple
महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में पांच दिवसीय दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में धनतेरस से पूजन की शुरुआत होगी। दीपावली पर मंदिर के गर्भगृह में सुबह भस्म आरती में फुलझड़ियां जलाकर दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाने की परंपरा है। दीपावली के लिए महाकाल मंदिर में गर्भगृह दीवारों पर में चांदी की सफाई की जाएगी। यह कार्य रविवार से शुरू हो जाएगा। महाकाल मंदिर शिखर की सफाई भी की जाएंगी। महाकाल मंदिर समिति परंपरा अनुसार मंदिर में 5 दिनी दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपावली के लिए पूरे मंदिर परिसर और शिखर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा। दीपावली के पहले रविवार से गर्भगृह की सफाई का काम शुरू हो जाएगा। मंदिर में धनतेरस के पूजन से पांच दिनी दीपोत्सव की शुरुआत होगी। महाकालेश्वर मंदिर में 10 नवंबर शुक्रवार के दिन धनतेरस पर्व मनाया जाएगा, जिसमें महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिकित्सालय में भगवान श्री धनवंतरी का पूजन किया जायेगा। मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक पूजन किया जाएगा। 12 नवंबर 2023 कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को महाकालेश्वर भगवान को अभ्यंग स्नान करवाया जावेगा। प्रातः 7:30 बजे होने वाली आरती में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed