फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Defense Minister Rajnath Singh visited Mahakal in the sanctum sanctorum

Ujjain Mahakal: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गर्भगृह में किए महाकाल के दर्शन, विश्व शांति के लिए किया पूजन

Mon, 30 Dec 2024 01:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Dec 2024 01:54 PM IST
सार

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से कहा कि मैं लंबे समय से यह प्रतीक्षा कर रहा था कि बाबा महाकाल के दर्शन हो जाएं। आज मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल के दर्शन कर आज मेरा जीवन धन्य हो गया।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Defense Minister Rajnath Singh visited Mahakal in the sanctum sanctorum
महाकाल गर्भगृह में पूजन करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जहां उन्होंने गर्भ ग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया और उनका आशीर्वाद लेने के साथ ही मनोकामना भी की। 

विज्ञापन

विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी के साथ मिलकर विश्वशांति हेतु श्री महाकालेश्वर भगवान का गर्भगृह में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। इस दौरान संजय पुजारी, दिलीप पुजारी, प्रमोद पुजारी ने रूद्र मंत्रो से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नंदी हॉल में हाथ जोड़कर की प्रार्थना
इसके बाद वे नंदी हॉल में पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा महाकाल से मनोकामना करते हुए दिखाई दिए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद आपने मीडिया से कहा कि मैं लंबे समय से यह प्रतीक्षा कर रहा था कि बाबा महाकाल के दर्शन हो जाएं। आज मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल के दर्शन कर आज मेरा जीवन धन्य हो गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ महाराज व अन्य लोग उपस्थित थे। 

मध्यप्रदेश दौरे पर हैं रक्षा मंत्री
देश के रक्षा मंत्री इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर मप्र में आए हैं। जहां वे इंदौर और महू के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ उज्जैन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed