{"_id":"682eecc2f638f8a00507249f","slug":"sensation-due-to-finding-burnt-skeleton-in-kaudia-sujiari-hill-umaria-news-c-1-1-noi1225-2976786-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: कौड़िया सुजियारी पहाड़ी में जला हुआ कंकाल मिलने से सनसनी, डीएनए जांच के बाद होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: कौड़िया सुजियारी पहाड़ी में जला हुआ कंकाल मिलने से सनसनी, डीएनए जांच के बाद होगी पहचान
Thu, 22 May 2025 03:07 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 03:07 PM IST
सार
MP: घटना को लेकर चंदिया थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में एक जले हुए कंकाल की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर एक कंकाल मिला है, जो काफी हद तक जला हुआ है। इ
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़िया सुजियारी पहाड़ी में एक जला हुआ कंकाल मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को बरामद कर जांच शुरू कर दी गई है। कंकाल की स्थिति बेहद खराब है, जिससे उसकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी है।
घटना को लेकर चंदिया थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में एक जले हुए कंकाल की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर एक कंकाल मिला है, जो काफी हद तक जला हुआ है। इसके अलावा वहां कुछ सामान भी मिला है, जिनमें कपड़े और कुछ निजी वस्तुएं शामिल हैं। फिलहाल इन वस्तुओं को सुरक्षात्मक रूप से जब्त कर लिया गया है ताकि जांच में उनका उपयोग हो सके।
थाना प्रभारी ने बताया, मौके से जो कंकाल बरामद किया गया है, उसकी पहचान प्रत्यक्ष रूप से कर पाना संभव नहीं है। इसे डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह कंकाल किस व्यक्ति का है।
विज्ञापन
इसी बीच एक युवक घटनास्थल पर पहुंचा और उसने वहां मिले सामान की पहचान करते हुए दावा किया कि यह कंकाल उसके लापता पिता का हो सकता है। युवक के अनुसार, उसके पिता कुछ समय पहले से लापता हैं और जिन कपड़ों तथा वस्तुओं का वह उपयोग करते थे, वैसे ही सामान घटनास्थल से मिला है।
पढ़ें: गरीबों को बांटने भेजा गया था खराब गेहूं, शिकायत के बाद चेता प्रशासन; जांच में 700 क्विंटल गेहूं खराब पाया
हालांकि पुलिस इस दावे की पुष्टि रिपोर्ट आने तक नहीं कर रही है। थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला का कहना है कि डीएनए परीक्षण के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। कंकाल किस कारण से जला, मृत्यु के पीछे क्या कारण रहे, और यह घटना आत्महत्या थी या हत्या, इन सभी सवालों के जवाब फॉरेंसिक जांच और डीएनए रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेंगे।
यह रहस्यमयी मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीण भी इस घटनाक्रम से हैरान हैं और रिपोर्ट आने तक स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें।