फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Lamp suddenly lit up in the Harsiddhi temple of Ujjain, people are believing it to be a miracle

Ujjain: उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर में अचानक जल उठी दीपमालिका, लोग मान रहे चमत्कार

Thu, 27 Apr 2023 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 04:20 PM IST
सार

उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर स्थित दीप मालिका में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसकी खबर में लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ लोग इसके पीछे अलग ही कारण गिना रहे हैं। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
Ujjain: Lamp suddenly lit up in the Harsiddhi temple of Ujjain, people are believing it to be a miracle
उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर की दीपमालिका में आग लगने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के माता हरसिद्धि में गुरुवार दोपहर को अचानक महामाया के समीप स्थित दीपमालिका में आग जल उठी। दीपमालिका से उठते धुंए को देख अचानक श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी पुजारी और माता हरसिद्धि मंदिर के प्रबंधकों को दी। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मंगाई गई और बावड़ी के पानी का उपयोग कार इस आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दीपमालिका में अचानक लगी आग को लोगों ने चमत्कार माना तो वहीं कुछ लोगों ने आग का जिम्मेदार दीप मालिका के नीचे लगे दीपक को बताया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मां हरसिद्धि शक्तिपीठ के मंदिर में गुरुवार दोपहर अचानक दीप मालिका प्रज्वलित हो गई, जिसने भी दोपहर के समय दीप मालिका प्रज्वलित होते देखा उसने इसे माता का चमत्कार बताया। अचानक दीपमालिकाएं प्रज्वलित होने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मंदिर की ओर पहुंचे मंदिर में मौजूद पुजारी और प्रशासनिक लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जहां मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने दीप मालिका पर पानी डालकर उसे बुझाया। आसपास के लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची थीं जहां सबसे पहले पहुंचने वाली फायर फाइटर आग नहीं बुझा पाई क्योंकि वहां अज्ञात कारणों के चलते खराब हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस प्रकार की घटना सिंहस्थ के पहले भी हो चुकी है। मंदिर के पुजारी राजू गुरु गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन शाम के समय दीपमालिका प्रज्वलित की जाती है जिसके उपयोग के लिए तेल के साथ ही लकड़ी का बुरा उपयोग किया जाता है कि दीपपालिका पर ऊपर चढ़ने में पकड़ बनी रहे। आज कुछ दर्शनार्थी दक्षिण भारत से आए थे, जिन्होंने दीपमालिका के नीचे कई दीप प्रज्जवलित किए थे। इसके चलते तेल और लकड़ी का बुरा आग के संपर्क में आया और दीपमालिका में आग लग गई। मां हरसिद्धि माता मंदिर के प्रबंधक अवधेश जोशी ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि जैसी घटना घटित नहीं हुई है और पूरे मामले पर काबू पाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed