फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: In 40 days, laddoos worth more than eight crores were offered to Mahakal.

Ujjain: श्रावण में टूटा प्रसादी बिकने का रिकार्ड; 40 दिन में महाकाल को भोग में चढ़े आठ करोड़ से अधिक के लड्डू

Thu, 10 Aug 2023 08:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 10 Aug 2023 08:32 PM IST
सार

एक जुलाई से नौ अगस्त तक 1804 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसाद का निर्माण हुआ, लगभग 45 क्विंटल लड्डू का निर्माण प्रतिदिन किया गया। भक्त श्री महाकालेश्वर मंदिर के आंतरिक और बाहरी परिसर में स्थित काउंटर से 40 दिन में आठ करोड़ का लड्डू प्रसाद ले गए।

विज्ञापन
Ujjain: In 40 days, laddoos worth more than eight crores were offered to Mahakal.
प्रसाद के लिए लड्डू तैयार करते लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में श्रावण माह में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड आगमन हो रहा है। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद श्रावण माह में चार जुलाई से लेकर अब तक एक करोड़ पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। दर्शन हेतु आने वाले भक्त श्री महाकालेश्वर मंदिर के आंतरिक और बाहरी परिसर में स्थित काउंटर से 40 दिन में आठ करोड़ का लड्डू प्रसाद ले गए।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति दर्शनार्थियों को पर्याप्त मात्रा में सरलता से लड्डू प्रसाद उपलब्ध करवाया। श्रावण माह में श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक जुलाई से नौ अगस्त तक 1804 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसाद का निर्माण हुआ, लगभग 45 क्विंटल लड्डू का निर्माण प्रतिदिन किया गया। लड्डू प्रसाद विक्रय हेतु मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए काउंटर लगाए गए हैं। काउंटरों के माध्यम से 8 करोड़ 51 लाख 81 हजार 244 के लड्डू प्रसाद का विक्रय अब तक हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed