{"_id":"64805b4df444805d7b056183","slug":"ujjain-father-of-four-children-consumed-poison-with-his-unmarried-girlfriend-lover-youth-died-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: चार बच्चों के पिता ने अविवाहिता प्रेमिका के साथ खाया जहर, प्रेमी युवक की गई जान, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: चार बच्चों के पिता ने अविवाहिता प्रेमिका के साथ खाया जहर, प्रेमी युवक की गई जान, महिला की हालत गंभीर
Wed, 07 Jun 2023 03:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Jun 2023 03:56 PM IST
सार
संजय नगर में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी जीतू के साथ आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया था। दोनों को एक दोस्त ने अस्पताल पहुंचाया, जहा प्रेमी की मौत हो गई।
विज्ञापन
नीलगंगा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। मृतक के चार बच्चे बताए जाते हैं।
नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि शाम को 5 बजे शांति नगर के समीप संजय नगर में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी जीतू के साथ आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया था। जीतू का दोस्त हरिसिंह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि महिला के घर के बाहर उल्टियां कर रहा था और महिला अंदर बेसुध पड़ी थी । इस पर तत्काल वह दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां जीतू की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार शुरू कर दिया।
सूचना मिलने के बाद नीलगंगा थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि नलवा में रहने वाले जीतू पिता रमेशचंद्र सूर्यवंशी का संजय नगर निवासी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जीतू ड्राइवरी करता है और उसके चार बच्चे हैं। जबकि उसकी प्रेमिका अविवाहित है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने एक साथ जान देने के लिए जहर खाया था, लेकिन कुछ देर में जीतू की मौत हो गई जबकि उसकी प्रेमिका का उपचार चल रहा है।