फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: encroachment of 40 illegally operated shops removed in Kalbhairav temple area.

Ujjain: शासन की बड़ी कार्रवाई, कालभैरव मंदिर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 40 दुकानों के अतिक्रमण को हटाया

Sun, 31 Mar 2024 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 04:52 PM IST
सार

कालभैरव मंदिर के आसपास अवैध रूप से संचालित 40 दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। ये एक्शन महाराष्ट्र के दर्शनार्थियों के साथ मारपीट के बाद लिया गया। 

विज्ञापन
Ujjain: encroachment of 40 illegally operated shops removed in Kalbhairav temple area.
कालभैरव मंदिर क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में महाराष्ट्र के परिवार के साथ मारपीट मामले में प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं अवैध रूप से संचालित दुकानों को जेसीबी की मदद से हटवा दिया गया है। 
विज्ञापन


कालभैरव मंदिर परिक्षेत्र मे अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा कालभैरव मंदिर क्षेत्र में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के प्रकरण को त्वरित संज्ञान में लिया गया। जिस पर राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा तत्काल कालभैरव मंदिर परिक्षेत्र पहुंचकर अवैध रूप से संचालित दुकानों के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। वहीं श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के प्रकरण में आरोपी राजा भाटी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस की हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन


राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा कालभैरव मंदिर के आसपास अवैध रूप से संचालित 40 दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। तहसीलदार आरएस पाटीदार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर पार्किंग व्यवस्था के मद्देनजर लगभग 27 दुकानें सिहस्थ क्षेत्र से और 2 दुकानें शासकीय भूमि तथा मंदिर के पास अवेध रूप से संचालित 11 दुकानों का अतिक्रमण हटाकर भूमि का अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी लक्ष्मी नारायण गर्ग, पुलिस सीएसपी सुमित अग्रवाल, नगर निगम सहायक आयुक्त प्रदीप सेन सहित राजस्व, पुलिस और नगर निगम का अमला उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed