फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Divisional fighter inspected 8 platoons and listened to the problems of the soldiers

Ujjain News: होमगार्ड जिला कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, संभागीय सैनानी ने 8 पलाटूनो सैनिकों की सुनी समस्याएं

Sat, 26 Aug 2023 07:56 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 26 Aug 2023 07:56 PM IST
सार

उज्जैन में होमगार्ड जिला कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें संभागीय सैनानी ने 8 पलाटूनो सैनिकों की समस्याएं सुनी। वार्षिक निरीक्षण हर साल होता है।

विज्ञापन
Ujjain Divisional fighter inspected 8 platoons and listened to the problems of the soldiers
संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीतिबाला सिंह ने होमगार्ड जिला कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीतिबाला सिंह ने आज होमगार्ड जिला कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में लगे 8 प्लाटूनों का निरीक्षण किया और जवानो की समस्याएं भी सुनी। 

विज्ञापन


डिस्ट्रिक कमांडेंट एसडीईआरएफ/होमगार्ड संतोष कुमार जाट ने जानकारी दी कि संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीतिबाला सिंह ने सबसे पहले वाहन से परेड में लगे समस्त 8 प्लाटूनों का निरीक्षण किया। परेड समाप्ति के उपरांत 165 जवानों का किट निरीक्षण किया गया। जिसमें उत्कृष्ट टर्नआउट रखने वाले जवानों की संभागीय सेनानी द्वारा प्रशंसा की गई। उनके आगमन के पश्चात प्लाटून कमांडर श्रीमती रूबी यादव ने परेड की रिपोर्ट डिवीजनल कमांडेंट को दी।
विज्ञापन


इसके पश्चात सैनिकों का सम्मेलन किया गया। जिसमें जवानों की समस्याओं से अवगत कराया गया और उनका समाधान किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें हर साल होने वाले बाध्य कॉलऑफ को पूरी तरह से बन्द करने, पदोन्नति सम्बन्धी समस्याएं, भविष्य निधि लाभ दिये जाने, संचित राशि और विभिन्न भुगतानों से सम्बन्धित समस्याएं भी संभागीय सेनानी के समक्ष रखी गई। उन्होंने जवानों को आश्वस्त किया कि मुख्यालय एवं प्रशासन स्तर पर शीघ्र-अतिशीघ्र समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed