{"_id":"6468505b87f081d207095aa7","slug":"ujjain-crime-when-the-wife-returned-home-the-husband-was-found-hanging-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: पत्नी घर लौटी तो फंदे पर लटका मिला पति, परिजनों के बयान के बाद हो सकेगा खुलासा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: पत्नी घर लौटी तो फंदे पर लटका मिला पति, परिजनों के बयान के बाद हो सकेगा खुलासा, जांच शुरू
Sat, 20 May 2023 10:16 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 10:16 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति की पत्नी बच्चों संग रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो देखा कि पति फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले में रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम में गई पत्नी घर लौटी तो पति को फंदे पर लटका पाया। चिख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जांच के बाद फांसी लगाने का कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि अभिषेकनगर में रहने वाले दीपक पिता ओमप्रकाश लालवत (40) ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली थी। पत्नी तीन बच्चों के साथ रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम होने पर गई हुई थी। घर लौटने पर उसने पति को फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार, दीपक प्राइवेट जॉब करता था। कुछ समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। संभवत: इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल, मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
