फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime Husband killed his wife by slitting her throat police was stunned after reaching scene

Ujjain Crime: पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की, घटना स्थल पहुंच पुलिस रह गई दंग, जानें पूरा मामला

Mon, 25 Nov 2024 03:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 03:43 PM IST
सार

पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो दंग रह गई। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Ujjain Crime Husband killed his wife by slitting her throat police was stunned after reaching scene
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में जगदीश नामक व्यक्ति परिवारजन के दबाव में मंजू (पत्नी) को छोड़ना चाहता था। संभवत: इसी कारण उसने रात दो से सुबह छह बजे के बीच तलवार से मंजू की गला काटकर हत्या कर दी। फिलहाल, शव का पीएम कराया गया है और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


घट्टिया थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने रात दो से सुबह छह बजे के बीच तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर डीएसपी, टीआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। टीआई देवीलाल दसोरिया ने बताया कि दुर्गा कालोनी घट्टिया में रहने वाली मंजू उर्फ शिवानी पति जगदीश बंजारा 40 वर्ष का मायका मूसाखेड़ी इंदौर में है। उसकी हत्या की सूचना थाने पर मिली। यहां पहुंचकर देखा मंजू मृत हालत में पड़ी थी। तलवार से उसका गला रेंता गया था। कंधे पर भी तलवार से वार किए गए थे।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला कि जगदीश पिता बिहारीलाल की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। इस पर करीब आठ महीने पहले देवीलाल ने मंजू से दूसरी शादी की और कॉलेज के सामने खेत पर बने मकान में दोनों रहने लगे। टीआई दसोरिया के अनुसार, मंजू के बच्चे इंदौर में और जगदीश बंजारा के बच्चे उज्जैन में रहते हैं। जगदीश बंजारा द्वारा दूसरी शादी मंजू से किए जाने पर उसके परिवारजन नाराज थे और मंजू को छोड़ने का दबाव भी बना रहे थे। जांच में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि मंजू अपने पति को छोड़कर जगदीश के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed