फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime: a youth was killed by slitting his throat in protest against eve-teasing In Ujjain

Ujjain Crime: छेड़छाड़ को लेकर हुआ खूनी खेल, एक युवक की चार लोगों ने गला काटकर की हत्या; दो गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 01:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Oct 2024 01:31 PM IST
सार

Ujjain: महिदपुर में सोमवार रात घर लौट रहे युवक को कुछ युवकों ने घेर लिया और चाकू से ताबातोड़ वार कर दिया। गला कटने पर युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई। हत्या का घटनाक्रम सामने आने के बाद पुलिस हमला करने वालों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Ujjain Crime: a youth was killed by slitting his throat in protest against eve-teasing In Ujjain
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल नगरी उज्जैन में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिदपुर थाना प्रभारी राजवीरसिंह गुर्जर ने बताया कि रात 8.30 से 9 बजे के बीच एक युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। युवक पर चाकू से हमला किया गया था, उस का गला काट दिया था और शरीर पर भी चाकू के कई घाव थे। उसका उपचार किया जा रहा था कि तभी उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल रामलीला मैदान 12 पत्थर पहुंच गई थी। वहीं एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जहां मृतक का नाम बबलू उर्फ अब्दुल शेख निवासी केसरपुरा रामलीला मैदान होना सामने आया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हमला करने वालों में 3 से 4 आरोपियों के शामिल होने का पता चला है। जिनकी तलाश में एक टीम रवाना की गई है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये थे, लेकिन कुछ बता पाने की हालत में नहीं थे। आरोपियों के गिरफ्त में आने पर ही हत्या का कारण सामने आ पायेगा।
विज्ञापन


दो आरोपी राउंडअप दो कि चल रही तलाश 
सोर्स बताते हैं कि इस मामले में पुलिस ने सलमान और सोहेल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश अभी जारी है। सोर्स का यह भी कहना है कि छेड़छाड़ के विवाद में यह हमला किया गया था, जिसमें बबलू उर्फ अब्दुल शेख की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed