{"_id":"65cb4732def159aed2029bc5","slug":"ujjain-couple-defrauded-3-people-of-rs-33-lakh-in-name-of-investing-in-construction-company-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कंस्ट्रक्शन कंपनी में इन्वेस्ट करने के नाम पर दंपती ने 3 लोगों को लगाया 33 लाख का चूना, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कंस्ट्रक्शन कंपनी में इन्वेस्ट करने के नाम पर दंपती ने 3 लोगों को लगाया 33 लाख का चूना, महिला गिरफ्तार
Tue, 13 Feb 2024 04:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:10 PM IST
सार
उज्जैन में कंस्ट्रक्शन कंपनी में इन्वेस्ट करने के नाम पर दंपती ने तीन लोगों को 33 लाख का चूना लगाया। नीलगंगा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में अब्दालपुरा निवासी पति-पत्नी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी व इंदौर के व्यापारी संघ में इन्वेस्ट करने के नाम पर उज्जैन में रहने वाले तीन लोगों से 33 लाख रुपये की ठगी की और फरार हो गए। जानकारी लगने के बाद तीनों लोगों ने दंपती के खिलाफ नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नीलगंगा थाने के उपनिरीक्षक टीएल माले ने बताया कि तिरुपति डायमंड निवासी रवि पांचाल ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ दिन पहले अब्दालपुरा निवासी मनीष पिता लक्ष्मण भाटिया और उसकी पत्नी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी में रुपये इन्वेस्ट करने के नाम पर उससे 6 लाख 70 हजार रुपये लिए थे और एचडीएफसी सहित कोटक महिन्द्रा कंपनी का फर्जी चेक दिया था। इसी तरह दंपती ने शैलेन्द्र मांडलिक से 13 लाख 50 हजार और राकेश वाजपेयी से 12 लाख 80 हजार रुपये इंदौर के व्यापारी संघ और कंस्ट्रक्शन कंपनी में लगाकर मुनाफा कमाने के नाम पर वसूल लिए थे।
विज्ञापन
दोनों को भी फर्जी चेक थमाए थे और बाद में जानकारी लगने पर पैसे वापस करने को कहा तो दोनों पहले तो बहानेबाजी कर टालते रहे और बाद में फरार हो गए। तभी से उनका मोबाइल भी बंद मिल रहा है। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर जब आरोपियों की तलाश की तो दोनों आरोपियों में से महिला पुलिस के हाथ लग गई, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
