{"_id":"64417e0efadc471a3d071ca7","slug":"ujjain-controversy-over-love-marriage-between-two-parties-in-jharda-five-people-injured-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: झारड़ा में दो पक्षों के बीच प्रेम विवाह की बात पर विवाद, पांच लोग घायल, मोटरसाइकिल में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: झारड़ा में दो पक्षों के बीच प्रेम विवाह की बात पर विवाद, पांच लोग घायल, मोटरसाइकिल में आग लगाई
Thu, 20 Apr 2023 11:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:31 PM IST
सार
उज्जैन में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। प्रेम विवाह की बात हुए विवाद में पांच लोग घायल हुए हैं। इस दौरान एक पक्ष की मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई, वहीं एक वाहन में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले के झारड़ा के समीप ग्राम असारी में प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती के परिजनों के बीच विवाद के बाद संघर्ष हो गया और इस मारपीट मे पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई, वहीं एक वाहन में तोड़फोड़ की गई।
जानकारी के अनुसार झारड़ा के समीप ग्राम असारी में बुधवार शाम मुकेश पिता जुझार गोस्वामी और उसके परिवार के गोवर्धन पुरी पिता रमेश पुरी, पंकज पिता गुमान पुरी, गुमान पिता सुरेश पुरी, संजय पिता मनोज पुरी और कानपुरी पिता रतन पुरी निवासी इंदौख पर वहीं के रहने वाले प्रजापत परिवार के लोगों ने हमला कर दिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान लट्ठ व हथियारों से हमला किया गया। हमले में पुरी परिवार के 5 लोग घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई। संघर्ष काफी देर तक चला और इस दौरान एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। वहीं एक अन्य वाहन को भी फोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि घायल परिवार के युवक ने हमलावरों के परिवार की लड़की से भगाकर शादी की थी और इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश चल रही थी। इसी के चलते यह संघर्ष हुआ है ।