{"_id":"64c1cbb3d3fbf0b705099105","slug":"ujjain-controversy-over-early-removal-of-the-vehicle-at-the-petrol-pump-four-drunk-people-attacked-the-young-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: पेट्रोल पंप पर जल्दी गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, नशे में धुत चार लोगों ने युवक पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: पेट्रोल पंप पर जल्दी गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, नशे में धुत चार लोगों ने युवक पर किया चाकू से हमला
Thu, 27 Jul 2023 08:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 27 Jul 2023 08:30 AM IST
सार
उज्जैन में पेट्रोल पंप से गाड़ी हटाने की बात पर युवकों में विवाद हो गया है। जिसके बाद चार युवकों ने नशे में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को इंदौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर विवाद करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन शहर के थाना नानाखेड़ा चौराहे स्थित बघेल पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात 11 बजे पेट्रोल डलवाने के दौरान कुछ ऐसा विवाद हुआ कि एक युवक पर चार बदमाशों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन घटना का सीसीटीवी फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही है।
नानाखेड़ा के पास स्थित बघेल पेट्रोल पंप पर पंवासा क्षेत्र में रहने वाला लोकेश बाथम मंगलवार रात को 30 रुपये का पेट्रोल डलवाने गया था। इस दौरान पीछे खड़ी बाइक पर सवार बदमाशों ने लोकेश को जल्द गाड़ी हटाने को कहा। इससे दोनों में बहस हो गई। विवाद बहस के बाद मारपीट में बदल गया, इस दौरान विवाद कर रहे युवकों के दो अन्य साथी भी पहुंच गए। इस दौरान एक युवक ने लोकेश पर चाक़ू से हमला कर दिया और चारों युवक फरार हो गए। घायल लोकेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। डॉ. अनिल कंडारदीया ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल अवस्था में लोकेश बाथम को लाया गया था। उसके शरीर पर चार जगह चाकू के निशान हैं। कई जगह जगह चोट है। प्राथमिक उपचार देकर इंदौर रेफर कर दिया गया है।