{"_id":"64f6a14684348289db06bf39","slug":"ujjain-book-fair-punjab-youth-who-asked-for-numbers-from-girls-handed-over-to-police-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Book Fair: युवतियों से नंबर मांग रहा था पंजाब का युवक, 'अहमदिया मुस्लिम समुदाय' नाम से लगाया स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Book Fair: युवतियों से नंबर मांग रहा था पंजाब का युवक, 'अहमदिया मुस्लिम समुदाय' नाम से लगाया स्टॉल
Tue, 05 Sep 2023 09:02 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 09:02 AM IST
सार
उज्जैन के दशहरा मैदान पर लगे राष्ट्रीय पुस्तक न्यास मेले में अहमदिया मुस्लिम सुमदाय नाम से स्टॉल लगाने वाले युवक की दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी। युवक पर्चे बांटने के साथ युवतियों के नंबर मांग रहा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
नंबर मांगने वाले युवक के पास खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के राष्ट्रीय पुस्तक मेले में दुकान नंबर 14 पर अहमदिया मुस्लिम समुदाय भारत नाम से गुरदासपुर पंजाब से आए विराक पिता सलीम अहमद खान ने स्टॉल लगाया है। जहां वह एलिफ शफाक द 40 रूल्स ऑफ लव के साथ तृतीय विश्व युद्ध के संबंध में इमाम जमाअत अहमदिया की चेतावनी नाम से पर्चे बांट रहा था। इस दौरान युवतियों से उनके मोबाइल नंबर लेकर कॉल करने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसने कुछ युवतियों से छेड़छाड़ भी कर दी थी, जिसकी जानकारी मिलने पर दुर्गा वाहिनी, विहिप की महिलाएं और बजरंग दल के कार्यकर्ता पुस्तक मेल पहुंच गये। उन्होंने युवक से पूछताछ की तो वह ग्वालियर से आना बताने लगा। लेकिन जब आधार कार्ड चेक किया तो पंजाब का होना सामने आया। उसकी हरकतों के चलते हिंदू वाहिनी की महिलाओं ने उसकी जमकर पीटाई शुरू कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
पुस्तक मेले में युवक के साथ मारपीट की खबर मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस दशहरा मैदान पहुंच गई थी। युवक को हिरासत में लिया गया और थाने लाया गया। जहां हिंदू संगठन के कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों की भीड़ लग गई थी। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की है, वहीं छेड़छाड़ की शिकार हुई युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करने की बात कही। टीआई योगेन्द्र यादव का कहना था कि जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी। वहीं, युवक द्वारा बेची जा रही किताबों और पर्चों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
