{"_id":"65bcf2930b5691a87b05e797","slug":"ujjain-big-action-by-police-against-the-killers-of-bjp-leader-and-his-wife-houses-of-the-accused-demolished-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: भाजपा नेता और उनकी पत्नी के हत्यारों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों के अवैध निर्माण पर चली JCB","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: भाजपा नेता और उनकी पत्नी के हत्यारों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों के अवैध निर्माण पर चली JCB
Fri, 02 Feb 2024 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 07:18 PM IST
सार
उज्जैन में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की लूट के दौरान की गई हत्या के चारों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दो आरोपियों के अवैध निर्माण जेसीबी से गिरा दिए गए हैं।
विज्ञापन
उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के घर गिरा दिए गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन जिले के ग्राम पिपलौदा द्वारकाधीश में दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शुक्रवार को चार आरोपियों में से दो आरोपियों के अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। जबकि एक अन्य हत्यारे की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।
बता दें कि 26 व 27 जनवरी की रात भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी की गांव में ही रहने वाले अल्फेज पिता लियाकत शाह, आरिफ पिता मेहबान शाह, विशाल बागवान सहित एक अन्य नाबालिग ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं प्रकरण दर्ज करते हुए चारों को गिरफ्तार लिया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने मंगलसूत्र, पायजेब, बिछिया, हाथ के कड़े, कान के टॉप्स, चार कारतूस, एक चाकू, रॉड जब्त किए हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को न्यायालय में भी पेश किया था जहां से तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया था, जबकि एक नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भिजवाया गया था। शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने फिर इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।