फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Bholi Ben will spread the sweetness of Malvi in the world's biggest literary festival

Ujjain: विश्व के सबसे बड़े साहित्योत्सव में मालवी की मिठास बिखेरेंगी भोली बेन, नई दिल्ली में 11 से 16 मार्च तक

Sun, 10 Mar 2024 10:35 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 10:35 PM IST
सार

साहित्य अकादमी के विश्व के सबसे बड़े साहित्यिक महोत्सव-साहित्योत्सव का आयोजन इस महीने की 11 से 16 मार्च तक आयोजित होगा। इस आयोजन के साथ साहित्य अकादमी के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसमें 1000 से अधिक मशहूर लेखक और विद्वान भाग लेंगे। 

विज्ञापन
Ujjain: Bholi Ben will spread the sweetness of Malvi in the world's biggest literary festival
उज्जैन की भोली बेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत सरकार की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा नई दिल्ली के रवीन्द्र भवन में 11-16 मार्च तक विश्व के सबसे बड़े साहित्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सम्पूर्ण देशभर से विविध भाषाओं के प्रतिनिधि साहित्यकार शिरकत करेंगे। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मालवांचल की लोकभाषा मालवी का प्रतिनिधित्व करने हेमलता शर्मा भोली बेन जाएंगी। वे रवीन्द्र भवन के ललद्यद सभागार में अपनी कविता के माध्यम से मालवा की मिठास बिखेरेंगी। वहां बनने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी भोली बेन मालवी कविता के माध्यम से भागीदारी करेंगी। याद रहे कि वे अपणो मालवो के माध्यम से मालवी लोकभाषा के सरंक्षण एवं संवर्धन हेतु निरन्तर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


साहित्य अकादमी के विश्व के सबसे बड़े साहित्यिक महोत्सव-साहित्योत्सव का आयोजन इस महीने की 11 से 16 मार्च तक आयोजित होगा। इस आयोजन के साथ साहित्य अकादमी के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसमें 1000 से अधिक मशहूर लेखक और विद्वान भाग लेंगे। साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने बताया कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले 190 से अधिक सत्रों में देश की 175 से अधिक भाषाओं में कार्यक्रम होंगे। साहित्योत्सव के दौरान प्रमुख कार्यक्रम साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 का समारोह होगा, जिसका आयोजन 12 मार्च को नई दिल्ली के कमानी सभागार में होगा।
विज्ञापन


पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि ओडिशा की प्रख्यात लेखक प्रतिभा राय होंगी। वहीं, उर्दू के प्रसिद्ध लेखक और गीतकार गुलजार 13 मार्च को मेघदूत ओपन थिएटर में संवत्सर व्याख्यान देंगे। साहित्य अकादमी के विश्व के सबसे बड़े साहित्यिक महोत्सव- साहित्योत्सव का आयोजन इस महीने की 11 से 16 तारीख तक होगा। इस आयोजन के साथ साहित्य अकादमी के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसमें एक हजार से अधिक मशहूर लेखक और विद्वान भाग लेंगे। साहित्य अकादमी के सचिव डॉ के. श्रीनिवासराव ने बताया कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले 190 से अधिक सत्रों में देश की 175 से अधिक भाषाओं में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed