{"_id":"673f352f3c8fe70caa022c4d","slug":"ujjain-baba-will-participate-in-ram-jis-wedding-procession-in-janakpur-1-lakh-11-thousand-111-laddu-prasad-of-mahakal-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2339632-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: जनकपुर में राम जी की बारात, बटेंगे उज्जैन बाबा महाकाल के 1 लाख 11 हजार 111 लड्डू प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: जनकपुर में राम जी की बारात, बटेंगे उज्जैन बाबा महाकाल के 1 लाख 11 हजार 111 लड्डू प्रसाद
Thu, 21 Nov 2024 07:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:10 PM IST
सार
Ujjain: अयोध्या से राम बारात के रूप में एक भव्य यात्रा निकाली जाने वाली है, जोकि कई प्रदेशों से होती हुई 3 दिसंबर को मिथिला नगरी जनकपुर नेपाल पहुंचेगी। खास बात ये है कि इस उत्सव में मिठास खोलने के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से 1,11,111 लड्डू मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विशेष आतिथ्य में कंटेनर के द्वारा अयोध्या भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जनकपुर में राम जी की बारात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या से राम बारात निकाली जाने वाली है, जो मिथिला नगरी जनकपुर, नेपाल पहुंचेगी। इस उत्सव में महाकालेश्वर मंदिर से 1,11,111 लड्डू विशेष कंटेनर से अयोध्या भेजे गए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिथिला नगरी जनकपुर में भगवान श्रीराम का विवाह उत्सव धूमधाम से संपन्न होगा।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि माता सीता की जन्मस्थली मिथिला में आयोजित विवाह उत्सव के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार 1,11,111 लड्डू कंटेनर के माध्यम से अयोध्या भेजे गए हैं। महामृत्युंजय द्वार पर लड्डू पहुंचाए जाने के पहले एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं शामिल हुए। उन्होंने पहले इन कंटेनर का पूजन अर्चन किया। इस दौरान वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों का पाठ किया गया। ढोल बजाए गए डमरू और शंख की ध्वनि हुई। इसके बाद और कंटेनर को यहां से रवाना किया गया। यह कंटेनर यहां से अयोध्या के लिए रवाना किए गए हैं, जहां से कंटेनर मिथिला नगरी जनकपुर नेपाल पहुंचेंगे जहां भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव के बाद लड्डुओं का वितरण किया जाएगा।
भगवा ध्वज दिखाकर कंटेनर किए रवाना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नानाखेड़ा स्थित महामृत्युंजय द्वार के पास कंटेनर को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, निगम सभापति कलावती यादव, पंडित राजेंद्र गुरु, पंडित राम गुरु, पंडित प्रदीप गुरु के साथ के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रसन्नता का विषय : सीएम
इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि भगवान राम का विवाह उत्सव मनाया जा रहा है और उसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर की सहभागिता ना हो ऐसा कभी नहीं हो सकता। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के द्वारा इस उत्सव के लिए 1,11,111 लड्डू भेजा जाना प्रसन्नता का विषय है।
प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में भी पहुंची थी महाकाल की प्रसादी
याद रहे कि इसी साल जनवरी में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भी 5 लाख लड्डू प्रसादी उज्जैन से कंटेनर के माध्यम से अयोध्या भेजी गई थी। इस उत्सव के दौरान बाबा महाकाल की प्रसादी से इस आयोजन की मिठास और भी बढ़ गई थी।