फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: A young man burnt Ravana's effigy before Ram in Ujjain, people beat him up

Ujjain: उज्जैन में राम से पहले एक युवक ने कर दिया रावण के पुतले का दहन, लोगों ने पीटा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Thu, 26 Oct 2023 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 04:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रावण दहन से जुड़ा रोचक मामला सामने आया है। नेताओं के भाषण से परेशान एक युवक ने गुस्से में रावण के पुतले का दहन कर दिया। लोगों ने युवक की धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले किया है। 

विज्ञापन
Ujjain: A young man burnt Ravana's effigy before Ram in Ujjain, people beat him up
उज्जैन में रावण के पुतले को गुस्साए युवक ने आग लगा दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या आपने कहीं ऐसा देखा है कि आप रावण दहन के कार्यक्रम में पहुंचे हों और यहां भगवान राम का तीर लगने के पहले ही भीड़ में खड़ा कोई व्यक्ति नाराज हो जाए और वह खुद रावण के पुतले का दहन कर दे। यदि नहीं तो जान लीजिए कि धार्मिक नगरी उज्जैन में बासी दशहरे पर ऐसा ही कुछ हुआ। इसमें नेताओं के भाषण सुन-सुनकर परेशान हो गए एक व्यक्ति ने रावण के पुतले में आग लगा दी।
विज्ञापन


पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि सिद्धवट मैदान भैरवगढ़ पर बासी दशहरे (दशहरे का अगला दिन) पर रावण दहन के लिए 101 फुट ऊंचे पुतले का निर्माण किया गया था। समिति के सुरेंद्र चतुर्वेदी और शहर के अन्य वरिष्ठों की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी से उज्जैन उत्तर से प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा इस दौरान भाषण दे रहे थे कि तभी अचानक रावण के पुतले में आग लग गई। इससे आयोजक ही नहीं बल्कि रावण दहन देखने आए सभी लोग चौंक गए, क्योंकि रावण दहन के पहले ना तो हनुमान जी ने रावण पर प्रहार किया और ना ही हर बार की तरह लंका जलाने की कोई आतिशबाजी हो पाई थी। 
विज्ञापन


अचानक रावण दहन होने को लेकर जब आयोजकों ने अपने लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि भीड़ में शामिल एक युवक ने रावण के पुतले में आग लगा दी है। जब आयोजकों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत रावण के पुतले मे आग लगाने वाले युवक को पकड़ा और लेकिन तब तक कुछ लोग रावण के पुतले में आग लगने वाले युवक की धुनाई कर चुके थे। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंची और पूरे मामले को शांत करवाया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नेता की भाषणबाजी से परेशान हो गया था। उनके भाषण से रावण दहन में देरी हो रही थी, इसलिए गुस्से में पुतले में आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed