फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain A temple where the first ray of the rising sun performs the anointment of Manchaman Ganesha

Ujjain: ऐसा मंदिर जहां उगते सूर्य की पहली किरण करती है मंछामण गणेश का अभिषेक, एक हजार साल पुरानी है प्रतिमा

Thu, 21 Sep 2023 09:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 09:01 PM IST
सार

उज्जैन शहर के प्राचीन मंदिरों में गऊघाट क्षेत्र में स्थित मंछामन गणेश है। मंदिर में श्रीगणेश के साथ ऋद्धि-सिद्धि भी विराजित हैं। हर बुधवार को यहां भक्तो का तांता लगता है। पुजारी आशुतोष शास्त्री के अनुसार, गणेश के दर्शन से मनोकामना पूरी होती है।

विज्ञापन
Ujjain A temple where the first ray of the rising sun performs the anointment of Manchaman Ganesha
मंछामन गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के गऊघाट क्षेत्र में स्थित मंछामन गणेश मंदिर मंदिर अति प्राचीन है। जिसकी छत में गणेश यंत्र स्थापित है। इस कारण सिद्ध विनायक हैं। यहां गणेशजी से संबंधित सभी अनुष्ठान किए जाते हैं। मंदिर के पुजारी आशुतोष के अनुसार मंदिर में करीब एक हजार साल पुरानी परमार कालीन प्रतिमा है।

विज्ञापन


गर्भगृह भी इतना ही पुराना है। बाहरी स्ट्रक्चर मराठा कालीन स्थापत्य का है। इसके आगे सूर्य कुंड है, जिसमें सूर्योदय के समय सूर्य की किरणें सीधे प्रतिमा पर परावर्तित होती है। इससे यह भी पता चलता है कि यह कालगणना का केंद्र भी रहा होगा।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र में राजा जयसिंह ने वेधशाला भी बनवाई है, जहां से पंचांग का प्रकाशन होता है। मंदिर का स्ट्रक्चर, मूर्ति की स्थापना आदि से प्रतीत होता है कि यह अकेला मंदिर है जो विज्ञान पर आधारित है। कुंड के भग्नावशेष बताते हैं कि यहां भी एक हजार साल पुरानी प्रतिमाएं रही हैं। वर्तमान में मंदिर के आसपास कॉलोनी बन जाने से यह मंदिर कालोनी के बीच में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed