{"_id":"68b50aab1b4008acf2027ab1","slug":"transporters-in-fear-diesel-wort-than-one-lakh-stolen-from-10-trucks-in-19-days-police-is-investigating-cctv-footage-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3352241-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नागदा हाईवे पर चोर गैंग का आतंक, ट्रांसपोर्टर दहशत में, दस ट्रकों से एक लाख से अधिक का डीजल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नागदा हाईवे पर चोर गैंग का आतंक, ट्रांसपोर्टर दहशत में, दस ट्रकों से एक लाख से अधिक का डीजल चोरी
Mon, 01 Sep 2025 09:18 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:18 AM IST
सार
चोर हथियारों से लैस होकर कर्मचारियों को धमकाते हैं और पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। लगातार चोरी से ट्रांसपोर्टर वाहन खड़े करने से डरने लगे हैं।
विज्ञापन
ट्रकों से डीजल चोरी। (सांकेतिक तस्वरी)
- फोटो : एक जगह खड़े ट्रक।
विस्तार
जिले के नागदा क्षेत्र में स्थित हाइवे किनारे खडे़ ट्रकों से बदमाशों की गैंग बेखौफ होकर डीजल चोरी कर रही है और पुलिस के कानों में जुंह तक नहीं रेंग रही है। दरअसल, सफेद कलर की स्कॉर्पियों से आ रही चार सदस्यीय गैंग डीजल चोरी की वारदात कर रही है। यह गैंग अपने साथ मोटर, पाइप, बैरल लेकर पहुंचती है, इनके पास हथियार होना भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
28 अगस्त की रात्रि में जय भवानी और चोपाल सागर पेट्रोल पंप के आसपास खड़े लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहनों को चोरों ने निशाना बनाया और डीजल चुराकर ले गए। संसाधनों की मदद से इस गैंग ने 6 दिन में 4 ट्रकों के डीजल टैंक से 80 हजार रुपये कीमत का 870 लीटर डीजल चोरी किया है। 12-13 अगस्त की रात भी एक ट्रक से 300 लीटर डीजल चोरी हुआ है। लगातार हो रही वारदात से ट्रांसपोर्टर खौफ में आ गए हैं। ट्रांसपोर्टरों के पास जगह होने के बावजूद वे अब अपने वाहन खड़े करने से कतराने लगे हैं। ऐसे में जरूरत है हाइवे पर सख्त पेट्रोलिंग की, लेकिन पुलिस सिर्फ थाने पर बैठकर कैमरे खंगाल रही है। हालात ऐसे है कि नगर के दोनों थानों में डीजल चोरी के केस तक दर्ज नहीं हो रहे है।
ये भी पढ़ें: काले हिरण और नीलगाय का शिकार करने वाला गिरफ्तार, होटलों और पार्टियों में सप्लाई करता था मांस
विज्ञापन
याद रहे कि 10-11 अगस्त की रात चकमाधवगढ़ में स्थित श्रीबालाजी फ्यूल्स पर खडे़ ट्रक से डीजल बदमाशों ने पंप कर्मचारियों के सामने ही चुरा लिया। पंप ऑर न्यू हरियाणा-पंजाब ट्रांसपोर्ट कॉपोर्रेशन के मालिक पप्पू खंडेलवाल ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीसी 3033 को नागदा से लोड करके रात ढाई बजे पंप पर खड़ा किया था। ड्राइवर ट्रक के केबिन में सो रहा था था, तड़के 4 बजे ड्राइवर ट्रक लेकर लालकुआं यूपी के लिए निकलने वाला था। इससे पहले तड़के 3 बजकर 5 मिनट स्कॉर्पियों से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक से 145 लीटर डीजल मोटर की मदद से खींचकर बैरल में भर लिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पंप कर्मचारी आगे बढे़ तो बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकाया कि आगे बढे़ तो गोली मार देंगे। वारदात की शिकायत पप्पू ने उन्हेल थाने में भी की है। महाशक्ति ग्रुप के गोवर्धन सिंह यादव का कहना है कि पुलिस और प्रशासन ने ट्रांसपोर्टर नगर से भारी वाहनों को हटा दिया, जबकि अन्य जगह कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे छोटे वाहन मालिकों को नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टर राकेश रघुवंशी का कहना है कि पुलिस और प्रशासन को ट्रांसपोर्टरों की स्थिति को समझना चाहिए, ताकि नुकसान नहीं उठाना पड़े।
ड्राइवर बोला- सोते समय डीजल चुराया
12-13 अगस्त की रात हाइवे किनारे खड़े टैंकर से डीजल चोरी हुआ है। टैंकर क्रमांक एमपी 13 जेडएन 7121 से बदमाशों ने 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया। ड्राइवर सर्वेश ने बताया कि वह गाड़ी लोड करने के बाद हाइवे किनारे खड़ी करके सो गया था। तडके 3 बजे उसे मथुरा के लिए निकलना था। जब वह निंद से जागा तो गाड़ी चेक की तो डीजल टैंक का ढक्कन खुला मिला देखा तो टैंक खाली पड़ा था। ट्रांसपोर्टर अजय विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रकों से डीजल चोरी की वारदात से सभी ट्रांसपोर्टर खौफ में हैं। अजय के खुद के पास 5 गाड़ियां है, जिन्हें वे खड़ी करने में कतराने लगे हैं, पता नहीं कब डीजल चोरी हो जाए। यह गैंग जावरा से लेकर उज्जैन तक वारदात करती है। इनके पास ड्रम, मोटर रहती है, जो 50 मीटर दूर से भी डीजल खिंच सकती है।
ये हुई वारदात

- 8-9 अगस्त की रात डुंगरपुर से विदिशा जा रहा ट्राला क्रमांक एमपी 09 जीसी 1612 से 225 लीटर डीजल चोरी किया था।
- 10-11 अगस्त की रात भवानी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक क्रमांक आरजे 19 जीआई 1335 से 200 लीटर डीजल चोरी हुआ था।
- 13 अगस्त की रात भवानी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक क्रमांक आरजे 13 जेडएन 7121 से 250 लीटर डीजल चोरी हुआ था।
- 28 अगस्त की रात भवानी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीडी 5287 से 50 लीटर, आरजे 09 जीडी 5786 से 60 लीटर से डीजल चोरी हो गया।
- चौपाल सागर पेट्रोल के पास खड़े वाहन नंबर एमपी 13 जेडपी 8662 से 150 लीटर, जीजे 06 एजेड 9669 से 200 लीटर डीजल चोरी जबकि आजाद ढाबे पर खड़े वाहन के डीजल के टैंक के ताले तोड़े।