फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   trailer hit axle, killing elderly man. Find out happened next State Highway 17.

Ujjain: उज्जैन में तेज रफ्तार गेहूं से भरे ट्राले ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत; हाईवे पर लगा जाम

Sat, 14 Feb 2026 02:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 02:40 PM IST
सार

उज्जैन के जावरा बायपास पर गेहूं से भरे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार बुजुर्ग गोपी बारोट को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम किया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
trailer hit axle, killing elderly man. Find out happened next  State Highway 17.
नागदा थाना क्षेत्र में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जावरा बायपास मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। गेहूं से भरे एक अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे नंबर 17 पर चक्काजाम कर दिया, जिसे पुलिस और प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोल्डन केमिकल के पीछे झोपड़ी में रहने वाले गोपी बारोट सुबह अपनी टीवीएस एक्सएल से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उज्जैन-जावरा बायपास पर आ रहे ट्राला क्रमांक आरजे-22-जीए-2516 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपी बारोट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बाइक ट्राले के पहियों के बीच फंस गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार मधु नायक, पटवारी यशप्रताप सिंह भदौरिया, अमित पालीवाल तथा बिरलाग्राम और मंडी थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद स्थिति शांत हुई और यातायात बहाल कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; कुत्तों का आतंक बरकरार, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को कुत्ते ने काटा, डॉग बाइट के 365 मरीज अस्पताल पहुंचे

परिजनों को सौंपा गया शव
कुछ समय बाद चेतनपुरा निवासी जगदीश बारोट मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान अपने काका गोपी बारोट के रूप में की। पुलिस ने नगर पालिका के शव वाहन से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्राम डाबरी निवासी अंतरसिंह के अनुसार, ट्राला नागदा स्थित आईटीसी चौपाल सागर से गेहूं भरकर महिदपुर रोड की ओर जा रहा था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है तथा चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed