{"_id":"6910a744ee48001947055bcf","slug":"tomorrow-first-monday-month-of-agahan-baba-mahakal-darshan-chandramouleshwargrand-procession-taken-out-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3610059-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: अगहन मास के पहले सोमवार पर कल बाबा महाकाल देंगे चंद्रमौलेश्वर स्वरूप मे दर्शन, भव्य सवारी निकलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: अगहन मास के पहले सोमवार पर कल बाबा महाकाल देंगे चंद्रमौलेश्वर स्वरूप मे दर्शन, भव्य सवारी निकलेगी
Sun, 09 Nov 2025 10:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:40 PM IST
सार
उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर की कार्तिक-मार्गशीर्ष माह की तीसरी सवारी 10 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे निकलेगी। पूजन के बाद रजत पालकी में भगवान नगर भ्रमण करेंगे। सवारी तय मार्गों से होकर रामघाट पहुंचेगी। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा पूजन-अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
महाकाल का चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप
विस्तार
श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान श्री महाकालेश्वर की कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) माह की तीसरी सवारी सोमवार 10 नवम्बर 2025 को शाम 4 बजे निकलेगी। सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में भगवान श्री महाकालेश्वर के चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा। पूजन उपरांत भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर प्रजा का हॉल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पालकी को मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सलामी (गॉड ऑफ ऑनर) दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन मार्गों से निकलेगी सवारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि सवारी परंपरानुसार एवं पूर्ण गरिमामय तरीके से निकाली जाएगी। सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल चोराहा, गुदरी चोराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। वहां क्षिप्रा के जल से भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन उपरांत सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चैक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चोराहा छत्री चोक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, होते हुए पुनःश्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। सवारी में आगे तोपची, कडाबीन, श्री महाकालेश्वर बैण्ड, पुलिस बैण्ड घुडसवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान नगर वासियों को बाबा के आगमन की सूचना देते चलेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ममलेश्वर लोक का विरोध तेज: जनप्रतिनिधियों और संत समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, सीएम से मिलेंगे विधायक
विज्ञापन
उज्जैन कलेक्टर और एसपी करेंगे पूजन
अगहन मास के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी, जिसमें महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में महाकाल के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भगवान का पूजन-अभिषेक करेंगे। इसके बाद बाबा महाकालेश्वर का क्षिप्रा नदी के जल से अभिषेक कर रजत पालकी में विराजित किया जाएगा। पालकी को मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान ने सलामी देंगे। सवारी के आगे-आगे तोपची, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवान निकलेंगे।

ऐसे निकलेगी सवारी
