फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Today Baba Mahakal gave darshan in the form of Shri Krishna in Bhasma Aarti

Ujjain: भस्मारती में बाबा महाकाल ने श्रीकृष्ण स्वरूप में दिए दर्शन, मंदिर में गूंजे जयकारे, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Jan 2025 08:49 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 08:49 AM IST
सार

आज महाकाल का पूजन सामग्री से श्री कृष्ण स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। साथ ही उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती की ऑफलाइन प्रक्रिया में बदलाव हो गया है। इससे भक्तों के अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Today Baba Mahakal gave darshan in the form of Shri Krishna in Bhasma Aarti
बाबा महाकाल ने दिए श्री कृष्ण स्वरूप में दर्शन।

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर श्रीकृष्ण स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शन का लाभ लिया, वह देखता ही रह गया। इससे पहले भक्तों को दर्शन देने के लिए आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। इसके बाद बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह, माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर रविवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से श्री कृष्ण स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। यह देखकर भक्त बाबा महाकाल के साथ श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए और "जय श्री महाकाल" के साथ "जय श्री कृष्ण" का उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन


महाकाल मंदिर में बदली भस्म आरती की व्यवस्था
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के लिए श्रद्धालुओं को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑफलाइन भस्म आरती की अनुमति प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है। यह प्रस्ताव श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने दिया है। ऑफलाइन अनुमति के लिए एक दिन का समय लगता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया को सरल किया गया है। ऑफलाइन भस्म आरती की अनुमति के लिए अब रोजाना शाम 7 बजे से 9 बजे तक मंदिर के काउंटर से फॉर्म मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल मंदिर प्रबंधक अनुकूल जैन ने बताया कि भस्म आरती की ऑफलाइन अनुमति के लिए बदलाव किया गया है। पहले इस प्रक्रिया में एक दिन का समय लगता था, लेकिन अब इसे और सरल किया गया है। ऑफलाइन भस्म आरती की अनुमति के लिए अब शाम 7 बजे से 9 बजे तक मंदिर के काउंटर से ही श्रद्धालुओं को फॉर्म मिलेंगे। अब भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को लंबी लाइनों में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
 

आज भस्म आरती मे बाबा महाकाल ने दिए श्री कृष्ण स्वरूप मे दर्शन, मंदिर परिसर मे जय महाकाल जय श्री

 

आज भस्म आरती मे बाबा महाकाल ने दिए श्री कृष्ण स्वरूप मे दर्शन, मंदिर परिसर मे जय महाकाल जय श्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed