फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Shravan Mahotsav Last Day Lord Mahakal will be praised through classical singing Know Schedule

Ujjain News: श्रावण महोत्सव की अंतिम सांझ आज, शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से होगी भगवान महाकाल की स्तुति

Sat, 31 Aug 2024 08:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 08:53 AM IST
सार

Shravan Mahotsav in Ujjain: आज शनिवार को महाकाल महालोक स्थित त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय सभागृह, जयसिंहपुरा, उज्जैन में शाम 7 बजे श्रावण महोत्सव का षष्टम आयोजन होगा। इस कला साधकों के समागम में कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Ujjain Shravan Mahotsav Last Day Lord Mahakal will be praised through classical singing Know Schedule
श्रावण महोत्सव की अंतिम सांझ पर आज फिर शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से होगी भगवान महाकाल की स्

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस वर्ष 19वां अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव "शिवसंभवम" 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात कलाकार शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर की आराधना करेंगे।

विज्ञापन


आज शनिवार को महाकाल महालोक स्थित त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय सभागृह, जयसिंहपुरा, उज्जैन में शाम 7 बजे इस महोत्सव का षष्टम आयोजन होगा। इस कला साधकों के समागम में अजमेर के आनंद वैद्य शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। इंदौर की संस्था मुद्रा कथक नृत्य अकादमी समूह कथक नृत्य प्रस्तुत करेगी और उज्जैन की मयूरी सक्सेना कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन


संगीत की दुनिया में उभरता सितारा आनंद वैद्य
आनंद वैद्य संगीत की दुनिया में तेजी से उभरते हुए सितारे हैं। उन्हें राजस्थान संगीत नाटक अकादमी से संगीत में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिली है और वे सांगली के पं. ए.आर. पटवर्धन एवं श्यामल नावरे के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षित हुए हैं। वर्तमान में वे मुंबई के पं. अजय पोहनकर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथक नृत्य में पारंगत तनुजा हिरपाठक
तनुजा हिरपाठक ने मात्र 3 वर्ष की आयु से कथक नृत्य का प्रशिक्षण शुरू किया और पिछले 20 से अधिक वर्षों से वे मंच पर प्रदर्शन कर रही हैं और कथक नृत्य की शिक्षा दे रही हैं। वे इंदौर में मुद्रा कथक नृत्य अकादमी के माध्यम से कथक की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं।


अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति देने वाली कथक नृत्यांगना
मयूरी सक्सेना पिछले 25 वर्षों से कथक नृत्य की साधना कर रही हैं और उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दी हैं, जिनमें कालिदास समारोह, श्रावण महोत्सव, और गंगा महोत्सव जैसे प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कथक में स्नातकोत्तर की डिग्री राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय, ग्वालियर से प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed