फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Police caught two miscreants roaming with the intention of stealing, confessed to six crimes

Ujjain News: चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे, पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कबूली 6 वारदात

Thu, 01 Aug 2024 02:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2024 02:26 PM IST
सार

उज्जैन पुलिस ने दो बदमाशों को चोरी के इरादे से घूमत दबोचा है। दोनों चोरी करने की फिराक में थे। पूछताछ में छह अपराध करना भी कबूल की है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Ujjain News Police caught two miscreants roaming with the intention of stealing, confessed to six crimes
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कबूली 6 वारदात..जानिए क्या ह

विस्तार

उज्जैन की नानाखेड़ा थाना पुलिस ने इंदौर और देवास के दो बदमाशों को नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित तारामंडल के समीप से बुधवार की दरमियानी रात गिरफ्तार किया है। बदमाशों उज्जैन में चोरी करने के इरादे घूम रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पहले तो काफी देर तक वे पुलिस के सामने कहानी बताते रहे कि महाकाल दर्शन करने आए थे। जब पुलिस ने उनका रिकॉर्ड बताया और सख्ती से पूछताछ की तो बदमाशों ने नानाखेड़ा और माधवनगर थाना क्षेत्र में वारदात करना कबूल कर लिया।
विज्ञापन


टीआई नरेंद्र यादव एवं जांच अधिकारी एएसआई लाखन सिंह ने बताया बदमाशों ने पूर्व में वेदनगर स्थित मल्टी, तृप्ति पैलेस में प्रकाश ओझा के घर चोरी करना कबूल किया है। इसके अलावा माधव नगर थाना क्षेत्र में भी चोरी करने की वारदात आरोपियों ने कबूल कर ली है। बदमाशों के पास से पुलिस ने सोने के आभूषण कान के टॉप्स और अंगूठी बरामद की है। जिस स्कूटी से वे वारदात करने के लिए आए थे। वो स्कूटी चोरी की नहीं है स्कूटी के कागजात बदमाशों ने पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन


बदमाशों की जेल में हुई थी मुलाकात
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में एक बदमाश मजहर अली देवास के इटावा का एवं दूसरा बदमाश सोराज इंदौर के विजय नगर क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी। दोनों ने जेल से छूटकर साथ में चोरी करना शुरू कर दिया। यह भी जानकारी मिली है कि बदमाश पहले रैकी करते थे, सुनसान और पॉश एरिया इनके निशाने पर रहता है। रैकी करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed