फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Due to lack of drainage in Guradia Pitramal dirty water spreads road villager did not get funeral money

Ujjain: गुराड़िया पित्रामल में नाली न होने से सड़क पर फैलता गंदा पानी, ग्रामीणों को नहीं मिली अंत्येष्टि राशि

Tue, 11 Feb 2025 10:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 10:03 PM IST
सार

सरकार द्वारा मरने के बाद मिलने वाली सहयोग राशि में आज तक गांव में किसी को नहीं मिली है और न ही वृद्धा पेंशन योजना में किसी को मिलती है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के दो साल के कार्यकाल में कुछ भी काम गांव में नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Ujjain Due to lack of drainage in Guradia Pitramal dirty water spreads road villager did not get funeral money
गुराड़िया पित्रामल में गंदा पानी समस्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में खाचरोद तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव गुराड़िया पित्रामल जो की विकास के नाम से कोसो दूर है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या को मीडिया के समक्ष रखते हुए बताया कि गांव में पानी निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था नहीं है, जिससे नालियों का पानी सड़कों पर आकर जमा हो जाता है। इससे निकलने वाले छोटे-छोटे बच्चों और लोगों को अच्छी खासी समस्या का सामना करना पड़ता है और तो और गांव से निकला पानी प्राइमरी स्कूल के पीछे इकट्ठा हो जाता है, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे डेंगू और मलेरिया का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि सरकार द्वारा मरने के बाद मिलने वाली सहयोग राशि में आज तक गांव में किसी को नहीं मिली है और न ही वृद्धा पेंशन योजना में किसी को मिलती है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के दो साल के कार्यकाल में कुछ भी काम गांव में नहीं हुआ है।
विज्ञापन


एक ही रूम में एक से लेकर पांच तक की क्लास
प्राइमरी स्कूल में एक ही कमरे में एक से पांच तक की क्लास संचालित हो रही है। इसकी जानकारी जब हमने लेनी चाही तो वहां की एक शिक्षिका का कहना था कि यहां टीचर की काफी कमी है। यहां दो टीचर हैं, अगर एक टीचर को तहसील किसी मीटिंग में जाना होता है तो एक ही रूम में एक से लेकर पांच तक की क्लास संचालित करनी पड़ती है। हमने जब बच्चों से बात की तो बच्चों का भी यही कहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत भवन मे लटका मिला ताला
सभी समस्याओं की जानकारी पंचायत से जाननी चाही तो पंचायत भवन पर जाकर देखा गया तो पंचायत भवन के सामने ताला लटका हुआ पाया गया। ग्रामीण क्षेत्र की समस्या काफी गंभीर दिखाई देती प्रशासन को इस विषय पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करना चाहिए। स्कूल के पास बने जिस गड्ढे में पानी का भराव हो रहा है, उसे जल्द मिट्टी भरवाकर बंद कर दिया जाएगा, जिससे कि इस समस्या का निदान जल्द से जल्द हो सके। स्कूल भवन के लिए हमने पंचायत के माध्यम से मांग की है। लेकिन शिक्षा विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी जल्द निदान किया जाएगा।
राजकुमार सिंह पंवार, सरपंच गुराडिया पित्रामल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed