फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Youth Missing For 48 Hours, Police Registered Complaint of Missing

Ujjain News: दोस्तों के साथ इंदौर में शादी समारोह में भाग लेने गया था युवक, 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

Mon, 15 Jul 2024 12:30 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:30 PM IST
सार

शुक्रवार को अपने भाई को सूचना देकर युवक दोस्तों के साथ कार से इंदौर में एक शादी समारोह में जाने का कहकर निकला था। 48 घंटे बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं लग सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।  

विज्ञापन
Ujjain Youth Missing For 48 Hours, Police Registered Complaint of Missing
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार शाम अपने भाई को दोस्तों के साथ कार से इंदौर में आयोजित एक शादी समारोह में जाने का कहकर 28 वर्षीय युवक अचानक कहीं चला गया था। परिवार के लोग शुरुआत में तो कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब देर रात तक युवक नहीं लौटा और मोबाइल बंद मिला तो सभी घबरा गए। युवक की परिचितों, दोस्तों और अन्य स्थानों पर तलाश के बावजूद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवारजन थाना माधवनगर पहुंचे। उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि राज रॉयल कॉलोनी दारु गोदाम के पास रहने वाला जितेंद्र पिता नरेंद्र धवन, उम्र 28 वर्ष, योर फैशन स्थित एक जूते की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार शाम जितेंद्र ने अपने भाई कुलदीप को फोन लगाया था। बताया था कि वह इंदौर में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने दोस्तों के साथ कार से जा रहा है। यह जानकारी देने के बाद जितेंद्र से परिजनों की फिर कोई बात नहीं हो पाई। परिजनों को लगा कि देर रात तक जितेंद्र वापस घर लौट आएगा लेकिन उसे गायब हुए लगभग 48 घंटे से अधिक हो चुके हैं। अब तक उसका कोई अता-पता नहीं है। माधव नगर थाना पुलिस के मामले में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज तो किया लेकिन उन्हें भी अब तक इस बात की कोई सफलता नहीं मिल पाई है कि आखिर जितेंद्र कहां गायब हो गया। जितेंद्र के भाई कुलदीप ने बताया कि भैया को हम सभी जगह ढूंढ चुके हैं लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिल पा रहे हैं। कुलदीप और उनके परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में जितेंद्र के साथ अनहोनी होने की आशंका भी व्यक्त की है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed