फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The young man took out the hose of the gas cylinder and set it on fire

Ujjain News: गैस सिलेंडर की नली निकालकर युवक ने लगा ली आग, जिंदा जलने से मौत

Fri, 20 Sep 2024 03:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 03:08 PM IST
सार

उज्जैन में एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी मां के साथ रहता था। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
The young man took out the hose of the gas cylinder and set it on fire
गैस सिलेंडर की नली निकालकर युवक ने लगा ली आग....ऐसी आग फैली की चली गई जान

विस्तार

उज्जैन के मक्सी रोड स्थित बाबा गुरुदेव के आश्रम में कल शाम एक घटना हो गई और पुलिस जांच कर रही है। यहां रहने वाले युवक ने आग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार शाम मक्सी रोड स्थित गुरुदेव आश्रम के कमरे में अपनी मां के साथ रह रहे युवक ने गैस सिलेंडर की नली निकालकर आग लगा ली। जिससे जलकर उसकी मौत हो गई और पूरा कमरा भी जल गया। घटना के समय उसकी मां खाना लेने गई थी और इसी दौरान उसने यह घटना हो गई। पंवासा थाना प्रभारी रविन्द्र कटारे ने बताया कि मक्सीरोड स्थित गुरुदेव वृद्धाश्रम में गुरुदेव आश्रम में वृद्धा सीताबाई के साथ उसका पुत्र दीपक शेखावत रहता था। कल शाम सीताबाई खाना लेने गई थी, इस दौरान दीपक कमरे में अकेला था। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया और गैस चूल्हे से नली निकालकर आग लगा ली। आग में झुलसकर उसकी मौत हो गई और पूरा कमरा जल गया। पता चलते लोगों की भीड़ लग गई तथा दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है तथा अभी तक युवक द्वारा उक्त घटना करने के कारणों का पता नहीं चला है। आश्रम के लोगों ने बताया कि दोनों मां-बेटे कई सालों से यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed