फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man died of cardiac arrest in Ujjain

Ujjain News: कार्डियक अरेस्ट से गई युवक की जान, मौत का LIVE VIDEO हुआ वायरल; इस घटना ने सभी को चौंकाया

Wed, 05 Mar 2025 10:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो Ujjain News: कार्डियक अरेस्ट से गई युवक की जान, मौत का LIVE VIDEO हुआ वायरल; इस घटना ने सभी को चौंकाया
Ujjain News: कार्डियक अरेस्ट से गई युवक की जान, मौत का LIVE VIDEO हुआ वायरल; इस घटना ने सभी को चौंकाया Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 10:34 PM IST
सार

Ujjain: विजय पेशे से ढोल बजाने का काम करता था और अपने परिवार की देखभाल करता था। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि विजय एक मिलनसार और मेहनती व्यक्ति था।

विज्ञापन
A young man died of cardiac arrest in Ujjain
कार्डियक अरेस्ट से गई युवक की जान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शहर के नेहरू नगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 32 वर्षीय युवक की अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी बेटी के साथ डेयरी पर दूध और अन्य सामग्री खरीदने गया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


दुकान पर गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
मृतक की पहचान विजय ढोली (32) निवासी नेहरू नगर के रूप में हुई है। सोमवार रात वह अपनी बेटी के साथ पास की डेयरी पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय ने जैसे ही अपनी जेब से पैसे निकाले, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह दोबारा गिर पड़ा और अचेत हो गया। घबराए हुए लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कार्डियक अरेस्ट कारण
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, विजय की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। बताया जा रहा है कि उसे पहले से कोई गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी, जिससे यह घटना और अधिक चौंकाने वाली बन गई है।


परिवार में शोक की लहर, ढोल बजाने का काम करता था विजय
विजय पेशे से ढोल बजाने का काम करता था और अपने परिवार की देखभाल करता था। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि विजय एक मिलनसार और मेहनती व्यक्ति था।

पुलिस कर रही जांच, सीसीटीवी फुटेज लिया कब्जे में
पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने का संदेश दिया है, क्योंकि कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्याएं बिना किसी पूर्व चेतावनी के भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed