फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The woman who stole the mangalsutra and ring of a female visitor turned out to be from Haryana

Ujjain: महिला दर्शनार्थी का मंगलसूत्र और अंगूठी चोरी करने वाली महिला हरियाणा की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 10:56 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

महाकाल मंदिर परिसर में एक महिला का मंगलसूत्र और अंगूठी चुराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला हरियाणा के पलवल की रहने वाली है। 

विज्ञापन
The woman who stole the mangalsutra and ring of a female visitor turned out to be from Haryana
पुलिस गिरफ्तर में आरोपी महिला।

विस्तार

उज्जैन महाकाल मंदिर में इंदौर से दर्शन करने आई महिला के गले से धक्का-मुक्की के दौरान एक अज्ञात महिला ने सोने का मंगलसूत्र दांत से काटकर और पर्स में रखी सोने की अंगूठी चोरी कर ली। रविवार को हुई इस घटना में थाना महाकाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

विज्ञापन


उक्त मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयंत राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक ओपी मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम गठित की गई। जिसने मंगलसूत्र चोरी में शामिल अज्ञात महिला के बारे जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने मुखबिर के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिला की तलाश की। जिसकी सूचना पर कार्तिक मेला ग्राउंड से एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कमलाबाई पति मुकेश (50) निवासी ग्राम पिगौर पलवल  हरियाणा बताया।
विज्ञापन


संदिग्ध महिला कमलाबाई से पूछताछ करने पर उसने महाकाल मंदिर से एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र (पेंडल लगा, वजन 15 ग्राम, कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये) और एक सोने की अंगूठी (वजन 4 ग्राम, कीमत करीब 30 हजार रुपये) बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed