फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The wife and daughter had left house, an angry young man poured petrol on them and took this horrific step.

Ujjain News: घर छोड़कर चली गई थी पत्नी और बेटी, नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर उठा लिया यह खौफनाक कदम

Tue, 04 Nov 2025 06:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 04 Nov 2025 06:09 PM IST
सार

उज्जैन में फर्नीचर कारीगर राजेंद्र शर्मा ने पत्नी और बेटी से नाराज़ होकर शिप्रा विहार कॉलोनी में उनके सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। 80% झुलसे राजेंद्र की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
The wife and daughter had left house, an angry young man poured petrol on them and took this horrific step.
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवाजी पार्क कॉलोनी में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां फर्नीचर कारीगर ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे व्यक्ति को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को शासकीय चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। हालत नाजुक होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया, लेकिन वहाँ उपचार के दौरान सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पत्नी-बेटी के सामने लगाई आग
मृतक की पहचान 48 वर्षीय राजेंद्र शर्मा, निवासी शिवाजी पार्क कॉलोनी, के रूप में हुई है, जो कारपेंटर का काम करते थे। बताया जाता है कि राजेंद्र ने अपनी पत्नी और बेटी के अपने साथ न रहने से नाराज होकर यह कदम उठाया। रविवार को वह शिप्रा विहार कॉलोनी पहुंचे, जहां उनकी पत्नी ज्योति और बेटी माही रह रही थीं। वहां उन्होंने दोनों के सामने ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें राजेंद्र अपनी पत्नी और बेटी के सामने खुद पर पेट्रोल डालते और आग लगाते दिखाई देते हैं। आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे। बाद में उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहले तीन तलाक, फिर हलाला का 'खेल', पति-सास की साजिश में फंसी महिला, FIR दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


“मेरी पत्नी और बेटी को बहनोई ले गया” — मृतक के अंतिम शब्द
मरने से पहले राजेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी ज्योति और बेटी माही को शिप्रा विहार निवासी उनका बहनोई संतोष कुमार अपने साथ ले गया है, इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। राजेंद्र के भाई अजय ने भी आरोप लगाया है कि इस घटना के लिए ज्योति, उसका रिश्तेदार संतोष, और एक अन्य परिजन जिम्मेदार हैं।


ये भी पढ़ें- दसवीं की छात्रा को बंधक बनाकर ऑटो चालक ने की हैवानियत, पड़ोसियों ने छुड़ाया, आरोपी फरार

पत्नी का आरोप — “पति मुझे भी जलाना चाहता था”
राजेंद्र की पत्नी ज्योति ने बताया कि उनका पति शराब पीने और सट्टा खेलने की लत में डूबा हुआ था। पैसे नहीं देने पर वह मारपीट करता था। अत्याचारों से परेशान होकर वह दो महीने पहले बेटी के साथ शिप्रा विहार में अपने फूफा-ससुर संतोष शर्मा के घर आकर रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि पति आए दिन झगड़ा करता था। मैंने नागझिरी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। वह चाहता था कि हम सब कुछ भूलकर वापस उसके पास लौट जाएं। जब मैंने मना किया तो उसने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी और अब खुद को आग लगा ली। वह मुझे भी जलाकर मारना चाहता था, आग लगाते ही मेरी तरफ दौड़ा था।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक के भाई सहित परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। साथ ही पति-पत्नी के बीच संबंधों को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed