फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The system of wrist bands started in Bhasmarti from today Collector inspected new process of incineration

Ujjain News: भस्म आरती में आज से रिस्ट बैंड की व्यवस्था शुरू, कलेक्टर ने पहले दिन किया प्रक्रिया का निरीक्षण

Fri, 15 Nov 2024 09:01 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 09:01 AM IST
सार

दिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि आज से भक्तों को आरएफआईडी रिस्ट बैंड के जरिए भस्मारती में प्रवेश देने की नई प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
The system of wrist bands started in Bhasmarti from today Collector inspected new process of incineration
रिस्ट बैंड की व्यवस्था का शुभारंभ। - फोटो : credit

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और समाजसेवी अभय यादव ने शुक्रवार को भस्मारती की व्यवस्थाओं और भस्मारती प्रवेश की नई प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन परंपरानुसार होने वाली भस्मारती में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने प्रवेश व्यवस्था में बदलाव किया है। अब भस्मारती में शामिल होने वाले भक्तों को आरएफआईडी रिस्ट बैंड के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा, जिससे केवल योग्य व्यक्ति ही भस्मारती में प्रवेश कर सकें।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि आज से भक्तों को आरएफआईडी रिस्ट बैंड के जरिए भस्मारती में प्रवेश देने की नई प्रक्रिया शुरू की गई है। जनरल श्रेणी के भक्तों को श्री महाकाल महालोक स्थित मानसरोवर भवन से और प्रोटोकॉल धारकों को अवंतिका द्वार (द्वार क्रमांक 01) से प्रवेश दिया जाएगा। भक्तों को अपना मोबाइल नंबर बताना होगा, जिसके बाद रिस्ट बैंड पर क्यूआर कोड प्रिंट करके तत्काल प्रदान किया जाएगा। इस व्यवस्था से अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भस्मारती और मंदिर की सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति हमेशा प्रयासरत रहती है। दर्शन संबंधी अन्य जानकारी और शिकायतों के लिए मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com पर जाएं या टोल-फ्री नंबर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed