फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The poetry of great poet Kalidas resonated in the city of Mahakal

Ujjain: महाकाल नगरी में गूंजा महाकवि कालिदास का काव्य, कुमारसम्भवम-ऋतुसंहारम पर हुई नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

Fri, 08 Nov 2024 09:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
The poetry of great poet Kalidas resonated in the city of Mahakal
महाकाल नगरी में गूंजा महाकवि कालिदास का काव्य

मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा महाकवि कालिदास की रचनाओं के प्रति विद्यार्थियों और जनसामान्य की रुचि जागृत करने के उद्देश्य से पं. सूर्य नारायण संकूल हॉल, कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन में 23वें राज्य स्तरीय शालेय कालिदास समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा और योजना अधिकारी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा महाकवि कालिदास के साहित्य पर आधारित नृत्य नाटिकाओं की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गई, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। प्रस्तुतियों में लाइट एंड साउंड इफेक्ट का शानदार समावेश किया गया।
विज्ञापन


नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुराम, सागर, शहडोल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर और रीवा के वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा कालिदास के साहित्य, जैसे अभिज्ञान शाकुंतलम, मेघदूतम्, कुमारसंभवम् और ऋतुसंहारम् आदि काव्य पर आधारित नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नृत्य नाटिकाओं के निर्णायक पंकज आचार्य, जगरूप सिंह चौहान और सुश्री जयति मालवीय थे। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग की नृत्य नाटिका प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. मनोज द्विवेदी, डॉ. काकुल सक्सेना और सुभाष कुमावत ने किया। समारोह के दौरान चित्रांकन प्रतियोगिता में कालिदास के साहित्य पर आधारित कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के चित्र सम्मिलित किए गए, जिनकी प्रदर्शनी पं. सूर्य नारायण संकूल हॉल, कालिदास संस्कृत अकादमी में प्रदर्शित की गई।

नृत्य नाटिकाओं की प्रतियोगिता का अवलोकन कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन रमा नाहटे, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा, योजना अधिकारी श्रीमती संगीता चौहान आदि ने किया। चित्रांकन प्रतियोगिता के निर्णायक चंदन यादव, उमेश चौहान और कुलदीप दुबे थे। श्लोक पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. सदानंद त्रिपाठी, डॉ. महेन्द्र पंड्या और डॉ. पूजा उपाध्याय थे।


संगीता श्रीवास्तव, अमितोज भार्गव और संजय लालवानी द्वारा निर्णायकों को स्मृति चिन्ह, उत्तरीय वस्त्र और माला से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रदेश के विभिन्न संभागों के प्रतिभागी, मार्गदर्शक शिक्षक और उज्जैन शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, पालकगण एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed