{"_id":"67651bc5b67fe55fa80099bb","slug":"the-miscreants-had-arrived-on-three-bikes-to-kill-the-journalist-first-took-out-stones-from-the-bag-and-pelted-stones-then-threatened-to-kill-cctv-footage-is-going-viral-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2435634-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पत्रकार पर हमला, बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर घर पर किया पथराव, कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पत्रकार पर हमला, बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर घर पर किया पथराव, कैमरे में कैद हुई घटना
Fri, 20 Dec 2024 02:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:20 PM IST
सार
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में पत्रकार पर हमले की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई। पत्रकार ने पुलिस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और फुटेज सौंपा है।
विज्ञापन
तीन बाइक से पहुंचे बदमाश कैमरे में हुए कैद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में एक पत्रकार के घर देर रात बदमाशों ने हमला किया। तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाशों ने पहले घर के बाहर गालियां दीं और फिर पत्थरों से हमला किया। पथराव के बाद बदमाश पत्रकार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई। पत्रकार ने पुलिस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और फुटेज सौंपा है।
विज्ञापन
पूरा मामला थाना चिमनगंज का है, जिसमें राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार ऋषि शर्मा के घर देर रात 11:30 बजे तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। तभी छह बदमाशों ने पहले उनके घर के बाहर पहुंच कर उन्हें गालियां दीं। उसके बाद अपने साथ झोले में भरकर लेकर आए पत्थरों से पथराव कर दिया। लगभग 1 से 2 मिनट तक पथराव करने के बाद यहां सभी बदमाश पत्रकार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पथराव की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इस पूरी घटनाक्रम के बाद वो थाने पहुंचे। वहां पर उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाते हुए पुलिस को यह सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है।
पहचान छुपाकर आए थे बदमाश
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चलता है कि जिन बदमाशों ने पत्रकार के घर पर पथराव किया है वह सब अपनी पहचान छुपाकर आए थे जिन्होंने अपने चेहरे पर मफलर के साथ ही टोपा भी पहन रखा था। चिमनगंज थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है। इस घटना के बाद पत्रकार ऋषि शर्मा का पूरा परिवार दहशत में है। इस घटना के बाद राज रॉयल कॉलोनी में भी कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कैमरा तोड़ना चाहते थे हमलावर
सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चलता है कि हमलावरों ने आते ही घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। एक दो नहीं बल्कि छह लोगों द्वारा पथराव किए जाने से पत्रकार का परिवार कुछ समझ पाता इसके पहले ही इन लोगों ने घटनाक्रम को अंजाम दिया और भाग गए। सीसीटीवी फुटेज में यह हमलावर सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के लिए भी पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।