फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The miscreants entangled the old woman in talks and took away the jewelery at Muninagar pond in Ujjain

Ujjain: फ्रीगंज के बाद अब धोखेबाजों ने मुनिनगर तालाब पर वृद्धा को बातों में उलझाया और ले गए जेवरात

Sun, 07 May 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 07:11 PM IST
सार

आरोपियों ने वृद्धा के कान के टॉप्स, गले से चेन और मोबाइल तथा नगदी रुपये ले लिए और उनसे 20 कदम चलने को कहा। वृद्धा उनकी बातों में आ गई और आरोपियों द्वारा बताए अनुसार पैदल चलने लगीं। इसी बीच दोनों बदमाश महिला के जेवर और नगदी रुपये लेकर भाग निकले। 

विज्ञापन
The miscreants entangled the old woman in talks and took away the jewelery at Muninagar pond in Ujjain
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो दिन पहले फ्रीगंज में हार-फूल वाली गली में एक महिला के साथ जिस तरह से ठगी की घटना हुई ठीक उसी तरह से मुनिनगर तालाब पर भी धोखेबाजों ने एक व्रद्धा को फिर अपने झांसे में लेकर ठग लिया। 
विज्ञापन


नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर शिंदे नर्सिंग होम के पास कमला नेहरू नगर निवासी किरण पति मांगीलाल सोलंकी (64) आई थीं और इस दौरान उन्हें दो बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने महिला को घर में बीमारी और अन्य तरह की बातें बताकर अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने वृद्धा के कान के टॉप्स, गले से चेन और मोबाइल तथा नगदी रुपये ले लिए और उनसे 20 कदम चलने को कहा। वृद्धा उनकी बातों में आ गई और आरोपियों द्वारा बताए अनुसार पैदल चलने लगीं। इसी बीच दोनों बदमाश महिला के जेवर और नगदी रुपये लेकर भाग निकले। महिला ने देखा तो दोनों आरोपी वहां नहीं थे। शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बदमाश गायब हो चुके थे। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर आ गई थी और महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी फुटैज देखकर वारदात करने वाले आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed