{"_id":"673b158ff919b1e43106f805","slug":"the-crime-branch-was-also-surprised-after-the-raid-when-it-came-to-know-that-gamblers-from-indore-and-dewas-were-gambling-worth-lakhs-in-ujjain-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2328292-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: रेड मार-मार कर क्राइम ब्रांच भी हैरान, जब पता चला कि इंदौर और देवास के जुआरी खेल रहे थे लाखों का जुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: रेड मार-मार कर क्राइम ब्रांच भी हैरान, जब पता चला कि इंदौर और देवास के जुआरी खेल रहे थे लाखों का जुआ
Mon, 18 Nov 2024 04:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:18 PM IST
सार
क्राइम ब्रांच टीम ने तुरंत छापामार कार्रवाई कर डाली। इस दौरान कुल 14 जुआरियों को 7,53,000 नकदी, 15 मोबाइल और सात वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। इसमें पांच चौपहिया और दो दो पहिया वाहन हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने की जब्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि देवास रोड स्थित एक होटल में कुछ लोग लाखों रुपये का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत इस बात की सच्चाई को जाना और जब उन्हें पता चला कि मुखबिर से मिली यह सूचना एकदम सही है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत छापामार कार्रवाई कर डाली, जिसमें कुल 14 जुआरियों को 7,53,000 नकदी, 15 मोबाइल और सात वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें पांच चौपहिया और दो दो पहिया वाहन हैं।
विज्ञापन
पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच डीएसपी योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि देवास रोड स्थित होटल हिमालय ग्रीन पर जुआ खेले जाने की सूचना मिलने के बाद यहां पर दबिश दी गई थी। जहां से कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच डीएसपी योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आश्चर्यजनक बात यह है कि छापामार कार्रवाई के दौरान जिन 14 लोगों को पकड़ा गया है। उसमें कुल 11 लोग इंदौर के एक देवास एक रतलाम और सिर्फ एक व्यक्ति उज्जैन का रहने वाला है। पकड़े गए लोगों के आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं, जिसमें धीरज सिसोदिया के नाम पर चार अपराध, दो जुआ और दो मारपीट, वहीं प्यारे मियां पर दो जुए के अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार जुआरी

क्राइम ब्रांच टीम

गिरफ्तार जुआरी
