{"_id":"67de82702ec3878f8e072f74","slug":"swami-krishnanand-maharaj-has-decided-that-if-no-clue-is-found-about-the-498-cows-missing-from-the-gaushala-and-no-action-is-taken-against-the-culprits-he-will-go-to-the-himalayas-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2751062-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कब्रिस्तान के लिए जमीन देने को क्यों मजबूर हुए संत? अब आश्रम छोड़ जा रहे हिमालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कब्रिस्तान के लिए जमीन देने को क्यों मजबूर हुए संत? अब आश्रम छोड़ जा रहे हिमालय
Sat, 22 Mar 2025 05:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 05:20 PM IST
सार
उज्जैन के संत पीठाधीश स्वामी कृष्णानंद महाराज ने अपना आश्रम छोड़ने और तीन बीघा जमीन श्मशान व कब्रिस्तान को दान करने का फैसला किया है। उनका आरोप है कि लेकोडिया की गोशाला से 498 गोवंश के लापता हैं। प्रशासन गो-मांस तस्करी की संभावना को नजरअंदाज कर रहा है।
विज्ञापन
स्वामी कृष्णानंद महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के पास खाचरौद स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पीठाधीश संत स्वामी कृष्णानंद महाराज ने अपना आश्रम छोड़ने का मन बना लिया है। कृष्णानंद महाराज ने मंदिर से लगी हुई अपने नाम की करीब तीन बीघा जमीन भी कब्रिस्तान को देने का फैसला किया है। बताया गया कि संत कृष्णानंद ग्राम लेकोडिया की गोशाला से 498 गोवंश के लापता होने से दुखी हैं। इस मामले की न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर वे कई दिनों से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने जमीन दान कर आश्रम छोड़ने का फैसला लिया है। वे 23 मार्च को सुबह 4:45 बजे हिमालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पुलिस पर गोली चलाने वाले कासिम पर NSA लगाने की तैयारी, एसपी ने भेजी फाइल, बदमाश पर दर्ज हैं 23 केस
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
खाचरोद स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पीठाधीश स्वामी कृष्णानंद महाराज ने ग्राम लेकोडिया की गोशाला से लापता 498 गोवंश की न्यायिक जांच का दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का ज्ञापन दिया था। प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर देशभर से आए संत और अन्य लोगों ने नाराज होकर मुंडन भी करवा लिया था। कृष्णानंद ने गोशाला से गोवंश के लापता होने का दावा किया था। इसके बाद से ही वे लगातार दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नागदा विधायक पर भी पक्षपात का आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने बताया कि लेकोडिया की गोशाला में 1028 गाय रजिस्टर्ड हैं। रिपोर्ट में उस गोशाला में 530 गोवंश ही मिले। कृष्णानंद ने 14 जनवरी को पशुपालन मंत्री लखन पटेल को पत्र लिखकर 498 गोवंश लापता होने की जानकारी देते हुए, प्रशासन से इन्हें ढूंढने की मांग की थी। लापता गोवंश का प्रशासन आज तक पता नहीं लगा पाई। कृष्णानंद ने यह गोवंश गो-मांस तस्करों को भेजने की आशंका भी जताई है।
ये भी पढ़ें- भतीजों ने बुजुर्ग चाचा को डंडों से बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान मौत, मारपीट का वीडियो वायरल
आधी जमीन श्मशान, आधी कब्रिस्तान के नाम करने का फैसला
स्वामी कृष्णानंद ने आश्रम छोड़ने का निर्णय लेते हुए कहा कि जितनी जमीन मेरे नाम है, उसमें से आधी कब्रिस्तान और आधी श्मशान के नाम पर दान देकर जाऊंगा। कब्रिस्तान वालों से चर्चा चल रही है। शक्तिपीठ के पीछे वाले हिस्से को कब्रिस्तान के उपयोग में लिया जाएगा। बीच वाले हिस्से में गोशाला रहेगी, जिसमें 10 से 11 गौ माता रहेंगी। भगवती का मंदिर यथा स्थान पर ही रहेगा। श्मशान भूमि पर सर्व सुविधा युक्त सेटअप का निर्माण कर 23 मार्च को सुबह 4:45 बजे हिमालय के लिए प्रस्थान करूंगा।
