फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Supreme Court gave decision in favor of Ujjain Municipal Corporation regarding the land of Regal Talkies

Ujjain: रीगल टॉकीज की जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन नगर निगम के पक्ष में दिया फैसला, 25 साल से था विवाद

Sun, 14 May 2023 10:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 May 2023 10:00 PM IST
सार

उज्जैन की रीगल टॉकीज का प्रकरण 25 वर्षों से विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन था। जिसमें शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए नगर-निगम के पक्ष मे निर्णय दिया है। 

विज्ञापन
Supreme Court gave decision in favor of Ujjain Municipal Corporation regarding the land of Regal Talkies
उज्जैन में रीगल टॉकीज का विवाद 25 सालों से कोर्ट में लंबित था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन शहर के ह्रदय स्थल गोपाल मंदिर के समीप पुराने नगर निगम मुख्यालय रीगल टॉकीज का प्रकरण 25 वर्षों से विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन था। जिसमें शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए नगर-निगम के पक्ष मे निर्णय दिया है और मे. एमएस ट्रेडिंग कंपनी की याचिका को निरस्त कर दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से नगर निगम की करीब 300 करोड़ से अधिक राशि का लाभ होगा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है उक्त भूमि पर भव्य कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने का ठेका एमएस ट्रेडिंग कंपनी को दिया गया था। कंपनी की गंभीर अनियमितता के कारण मध्यप्रदेश शासन ने नगर निगम ने ठेका निरस्त कर दिया था। ठेकेदार ने विभिन्न न्यायालय मे ठेका निरस्ती आदेश को चुनौती दी थी तथा प्रकरण लंबे समय से हाईकोर्ट में लंबित था। हाईकोर्ट तथा अधीनस्थ न्यायालय में निगम की ओर से पक्ष वरिष्ठ अभिभाषक कैलाश विजयवर्गीय ने रखा। मामले में निर्णय पारित हो गया था। आदेश के विरुद्ध ठेकेदार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। लंबे समय से स्टे होने से उक्त योजना लंबित रही। 
विज्ञापन


मामले में महापौर मुकेश टटवाल और निगम आयुक्त रौशन सिंह के निर्देशन मे नगर-निगम की ओर से सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मजबूत पक्ष गया। परिणाम स्वरूप निगम के पक्ष मे ऐतिहासिक निर्णय पारित हुआ है। अब नगर-निगम इस महत्वपूर्ण स्थान पर योजना बनाने के लिए स्वतंत्र है। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा गोपाल मंदिर स्थित छत्री चौक से लेकर पुराने नगर निगम तक सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो नगर पालिका निगम के पक्ष में फैसला आया है, उससे अब गोपाल मंदिर से समीप स्थित पुराने नगर निगम परिसर का करोड़ों की लागत विकास करते हुए यहां शॉपिंग मॉल का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed