फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Bitter Sweet Shock Sugar Prices Rise by 80 Per 10 KG in Ujjain Here's Why

MP News: महंगाई का मीठा झटका! उज्जैन में 10 किलो शक्कर पर 80 रुपये का खर्च बढ़ा, जानिए क्या है वजह

Sat, 18 Jul 2026 08:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 08:02 PM IST
सार

उज्जैन में शक्कर की कीमतों में एक महीने के भीतर 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमजोर मानसून, अल नीनो के असर, महाराष्ट्र की चीनी मिलों से कम आपूर्ति, जमाखोरी और सट्टेबाजी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। खुदरा बाजार में शक्कर 51 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
MP News Bitter Sweet Shock Sugar Prices Rise by 80 Per 10 KG in Ujjain Here's Why
शक्कर के दाम बढ़े - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उज्जैन संभाग में मौसम की बेरुखी और अल नीनो (El Niño) के असर की आशंका के बीच मीठी शक्कर के भाव कड़वे हो गए हैं। बीते एक महीने में शक्कर की खुदरा कीमतों में 8 रुपये प्रति किलो की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को बाजार में शक्कर 51 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकती रही।
विज्ञापन




इस सीजन में कमजोर मानसून के कारण महाराष्ट्र की प्रमुख चीनी मिलों से शक्कर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आपूर्ति घटने के साथ ही बाजार में बड़े स्टॉकहोल्डर्स (जमाखोरों) की खरीद बढ़ गई है। इसका असर कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। थोक बाजार में जो शक्कर पहले 4,200 से 4,250 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी, वह एक महीने में बढ़कर करीब 5,000 रुपये प्रति क्विंटल (करीब 50 रुपये प्रति किलो) तक पहुंच गई है। वहीं, खुदरा बाजार में शक्कर 51 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन


क्या बोले मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष?
दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय रोहरा ने बताया कि शक्कर के कारोबार के इतिहास में संभवतः यह पहला मौका है, जब महज एक महीने के भीतर कीमतों में 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि मानसून की बेरुखी और सूखे की आशंका के कारण बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार, उज्जैन शहर और आसपास के क्षेत्रों में शक्कर की अनुमानित दैनिक खपत 4,000 क्विंटल से अधिक है। इसमें मिठाइयों और शक्कर से बनने वाले अन्य खाद्य उत्पादों की खपत भी शामिल है। बाजार में आई इस अचानक तेजी का फायदा उठाने के लिए सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए हैं और तेजी का माहौल बनाकर कीमतों को और बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान में अवैध प्रवासियों पर बड़ा एक्शन: 1000 से अधिक बांग्लादेशी हुए डिपोर्ट; रोहिंग्या ने बढ़ाई चिंता

क्यों महंगी हुई शक्कर?
  • मौसम की मार: अल नीनो और कमजोर मानसून के कारण महाराष्ट्र की चीनी मिलों से आपूर्ति प्रभावित।
  • जमाखोरी: बड़े स्टॉकहोल्डर्स की भारी खरीद से बाजार में उपलब्धता कम हुई।
  • सट्टेबाजी: तेजी की उम्मीद में सट्टेबाजों की सक्रियता से कीमतों को और बढ़ावा मिला।

आम जनता पर असर
  • पहले 10 किलो शक्कर की कीमत: 430 रुपये
  • अब 10 किलो शक्कर की कीमत: 510 रुपये
यानी हर 10 किलो शक्कर पर उपभोक्ताओं को सीधे 80 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed