फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Students delighted by Latif Khan sarangi playing sang Udja Kale Kawan and Mangal Bhavan Amangal Hari

Ujjain: लतीफ खां के सारंगी वादन से आनंदित हुए छात्र, 'उड़जा काले कावां' तथा 'मंगल भवन अमंगल हारी' भी सुनाया

Fri, 30 Aug 2024 08:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 08:46 PM IST
सार

पद्मश्री उस्ताद अब्दुल लतीफ खां के पुत्र फारुख लतीफ खां की उज्जैन में दो जगह प्रस्तुति का आयोजन रखा गया। एक्टिव इंग्लिश हाईस्कूल आगर रोड पर हुआ, जहां कालीन राग चारुकेशी से शुरूआत की। विलम्बित लय तथा द्रुत लय में सारंगी की बारीकियां प्रस्तुत की।

विज्ञापन
Ujjain Students delighted by Latif Khan sarangi playing sang Udja Kale Kawan and Mangal Bhavan Amangal Hari
लतीफ खां के सारंगी वादन से आनंदित हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में स्पीक मैके द्वारा सालाना एसआरएफ विरासत श्रृंखला 2024 के तहत पद्मश्री उस्ताद अब्दुल लतीफ खां के पुत्र फारुख लतीफ खां की उज्जैन में दो जगह प्रस्तुति का आयोजन रखा गया। पहला कार्यक्रम एक्टिव इंग्लिश हाईस्कूल आगर रोड पर हुआ, जहां कालीन राग चारुकेशी से शुरुआत की। विलम्बित लय तथा द्रुत लय में सारंगी की बारीकियां प्रस्तुत की।

विज्ञापन


गदर फिल्म की स्वरचित धुन उड़जा काले कावां तथा रामायण की चौपाई मंगल भवन अमंगल हारी भी सुनाया। अंत में राग खमाज एवं कहरवा ताल में निबद्ध सारे जहां से अच्छा बजाकर छात्र-छात्राओं को देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत किया। स्वागत स्कूल निर्देशक पंकज भटनागर ने किया। कलाकार परिचय स्पीक मैके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कराया। फारुख लतीफ खां ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। संचालन छात्रा याशिका प्रजापत ने किया।
विज्ञापन


दूसरी प्रस्तुति यंग हेराल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़कालिका रोड पर हुई। यहां वादन का आरम्भ राग नट भैरव से किया। पश्चात राग देश में वन्देमातरम, राजस्थानी मांड, केसरिया बालम की सरस प्रस्तुतियां दी। जिससे विद्यार्थी मंत्रमुग्ध हो गए। दोनों स्थानों पर तबले पर संगत अजराड़ा घराने के उस्ताद मोहम्मद आसिफ ने की। फारुख ने सारंगी वाद्य की बनावट भी समझाई। संचालन शिक्षिका सोनाली तबकिरें ने किया। आभार स्कूल निदेशक दिनेश भट्ट ने माना। दोनों आयोजनों में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसआरएफ फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लतीफ खां के सारंगी वादन से आनंदित हुए छात्र...

लतीफ खां के सारंगी वादन से आनंदित हुए छात्र

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed