फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Special worship took place at Mahakaleshwar Temple

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में हुआ विशेष पूजन, धनतेरस पर आरोग्य और राष्ट्र कल्याण की कामना

Sat, 18 Oct 2025 06:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 06:15 PM IST
सार

पूजन विधि पुरोहित समिति अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास एवं अन्य पुरोहितों द्वारा संपन्न की गई। शाम को शनि प्रदोष के संयोग में भगवान महाकाल की महापूजा की जाएगी, जिसमें विशेष मंत्रों और पाठ के साथ अभिषेक पूजन होगा।

विज्ञापन
Ujjain News: Special worship took place at Mahakaleshwar Temple
महाकाल मंदिर में पूजन करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धनतेरस के पावन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा आरोग्य एवं राष्ट्र कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के लिए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना हेतु संभागायुक्त उज्जैन आशीष सिंह मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सपत्नीक भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान पूजन में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा,  मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक भी सपत्नीक सम्मिलित हुए। पूजन -अर्चन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास सहित पुरोहित पं.भूषण व्यास, पं. विश्वास करहाडकर,  नीरज शर्मा,  पीयूष चतुर्वेदी,  दीपक शर्मा, मंगलेश शर्मा, भावेश व्यास, संदीप शर्मा, सुभाष शर्मा, राधे श्याम शास्त्री, मुकेश शर्मा आदि द्वारा कराया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर  रोशन कुमार सिंह व प्रशासक प्रथम कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल मंदिर में पूजन करते अधिकारी

शाम को होगी महाकाल की महापूजा
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं महेश शर्मा ने बताया की महाकाल मंदिर में इस वर्ष दीपपर्व की शुरुआत शनि प्रदोष के संयोग में आई धनतेरस से हुई है। आज शनिवार को त्रयोदशी तिथि होने से शनि प्रदोष का संयोग बना है। महाकालेश्वर मंदिर की पूजन परंपरा में शनि प्रदोष का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान महाकाल उपवास रखते हैं तथा शाम को 4 बजे विशेष मंत्र व पाठ से उनका अभिषेक पूजन किया जाएगा। यह संपूर्ण पूजन विधि पुजारी लोकमंगल व राष्ट्र कल्याण के लिए संपन्न करेंगे।

महाकाल मंदिर में पूजन करते अधिकारी

धनत्रयोदशी पर शाम 4 बजे शनि प्रदोष की परंपरागत पूजा होगी। जिसके बाद धनतेरस पर पुरोहित समिति द्वारा भगवान महाकाल की महापूजा की जाएगी। राष्ट्र में सुख,समृद्धि के लिए भगवान को चांदी का सिक्का अर्पित कर पूजा अर्चना की जाएगी। मान्यता है भगवान महाकाल की इस प्रकार पूजा अर्चना करने से राष्ट्र में धन धान्य व सुख समृद्धि बनी रहती है। महाकाल की महापूजा के बाद मंदिर समिति द्वारा चिकित्सा इकाई में आरोग्यता के लिए भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed