फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SP in action...action taken against arbitrary attitude of police officer/employee...20 punished

Ujjain News: एक्शन में एसपी शर्मा, 20 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के मनमानी रवैया पर की कार्रवाई

Fri, 30 Aug 2024 09:24 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 09:24 AM IST
सार

उज्जैन में अपने काम में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन करने पर 20 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने के साथ आर्थिक दंड लगाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसपी प्रदीप शर्मा ने की है।

विज्ञापन
SP in action...action taken against arbitrary attitude of police officer/employee...20 punished
प्रदीप शर्मा, एसपी

विस्तार

विज्ञापन

 उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह न हों और आम जनता के साथ अनावश्यक रूप से अभद्र व्यवहार न करें। इसके अलावा, बिना किसी सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित न रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद, कार्य में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के कारण 20 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने के साथ-साथ नगद और आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिला गुमशुदगी के प्रकरणों की जानकारी मांगी गई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनि. सूबेदार सिंह दादोरिया (डी.सी.बी.) और सउनि. अभिनव प्रताप सिंह (प्रभारी ओ.एम. शाखा डीपीओ) उज्जैन ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण, उन्हें 500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

विज्ञापन

सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर समय सीमा में शिकायतों का निराकरण न करने पर उनि. रविंद्र कटारे, थाना प्रभारी, पंवासा को भी कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के लिए 500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। एसपी ने भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण माह में बाबा महाकालेश्वर की पहली सवारी के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में, उनि. प्रदीप राजपूत ने दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक न सुनने और उदासीन आचरण का प्रदर्शन करने पर, उन्हें 500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

अपराध समीक्षा बैठक के दौरान, थाना इंगोरिया, खाचरोद, और भाटपचलाना के लंबित गुमशुदगी प्रकरणों की समीक्षा में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 1,000/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

थाना चिमनगंज में कार्यरत प्र.आर. (कार्यवाहक) 775 चंचल पापोला और अन्य पुलिस कर्मियों को उनके गैर जिम्मेदाराना आचरण के कारण, वेतन में संचयी प्रभाव से कटौती की सजा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed