{"_id":"66cea150ee96e245d306f889","slug":"snake-was-roaming-at-ramghatsnake-friend-along-with-home-guard-soldiers-did-the-rescue-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2043455-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: आरती के समय रामघाट पर घूम रहा था सांप, होमगार्ड जवानों के साथ सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: आरती के समय रामघाट पर घूम रहा था सांप, होमगार्ड जवानों के साथ सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Wed, 28 Aug 2024 09:58 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:58 AM IST
सार
रामघाट के आसपास सांप निकलने का कुछ ही दिनों में यह दूसरा मामला है। इससे पहले 18 अगस्त को सिद्धआश्रम के सामने पानी में एक सांप पकड़ा गया था, जो स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के बीच पहुंच गया था।
विज्ञापन
साथ सर्प मित्र ने सांप को किया रेस्क्यू।
विस्तार
क्षिप्रा नदी किनारे रामघाट के आसपास सांप दिखाई देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार शाम, क्षिप्रा आरती से पहले 5 फीट लंबा सांप दिखाई देने से श्रद्धालु दहशत में आ गए। इसका रेस्क्यू होमगार्ड जवानों और सर्प मित्रों द्वारा किया गया। रामघाट चौकी प्रभारी जगदीश सोलंकी ने बताया कि शाम के समय जब क्षिप्रा आरती का समय हो रहा था और श्रद्धालु आ रहे थे, तभी आरती द्वार के पास एक जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर श्रद्धालु डर गए।
विज्ञापन
सांप की सूचना मिलते ही वह जवान जवाहर सिंह पटेल के साथ मौके पर पहुंचे। पहले सांप को लकड़ी से किनारे किया गया और फिर सर्प मित्र को सूचना दी गई। सांप रामघाट से नृसिंहघाट की ओर जाने वाले रास्ते पर टूटे पेड़ की लकड़ी के बीच जाकर बैठ गया। कुछ देर में ही ढाबा रोड से सर्प मित्र राहुल खामोरी और चेतन चौहान मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया। सर्प मित्र ने बताया कि यह सांप कोबरा प्रजाति का था, जो काफी खतरनाक होता है। सांप को थैली में बंद कर सर्प मित्र उसे रामघाट से जंगल में छोड़ने के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
कभी सांप तो कभी अजगर
रामघाट के आसपास सांप निकलने का कुछ ही दिनों में यह दूसरा मामला है। इससे पहले 18 अगस्त को सिद्धआश्रम के सामने पानी में एक सांप पकड़ा गया था, जो स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के बीच पहुंच गया था। वहीं, कुछ महीने पहले रामघाट के पास एक अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया था, जिसे रामघाट पर दुकान लगाने वाले एक युवक ने सतर्कता से पकड़कर नृसिंहघाट के जंगलों में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
