{"_id":"678bd632d9367813cf08467e","slug":"sky-diving-in-ujjain-is-appealing-to-adventure-lovers-6-times-the-number-of-tourists-participated-this-year-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2535868-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: एडवेंचर्स लवर्स को भा रही उज्जैन में स्काई डाइविंग, इस वर्ष छह गुना पर्यटक हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: एडवेंचर्स लवर्स को भा रही उज्जैन में स्काई डाइविंग, इस वर्ष छह गुना पर्यटक हुए शामिल
Sat, 18 Jan 2025 10:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:16 PM IST
सार
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष छह गुना लगभग 500 से अधिक पर्यटकों ने स्काई डाइविंग के रोमांच का अनुभव लिया। स्काई डाइविंग फेस्टिवल में पर्यटकों को 10,000 फीट से स्काई डाइविंग कर, महाकाल की नगरी को देखने के रोमांच का अनुभव मिल रहा है।
विज्ञापन
एडवेंचर्स लवर्स को भा रही उज्जैन में स्काई डाइविंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उदेश्य से उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की रोमांचक पहल से देश और प्रदेश के एडवेंचर्स लवर्स के लिए पसंदीदा गंतव्य स्थल बन चुका है। चौथे संस्करण की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 गुना लगभग 500 से अधिक पर्यटकों ने स्काई डाइविंग के रोमांच का अनुभव लिया।
विज्ञापन
स्काई डाइविंग फेस्टिवल में पर्यटकों को 10,000 फीट से स्काई डाइविंग कर, महाकाल की नगरी को देखने के रोमांच का अनुभव मिल रहा है। इस एडवेंचर एक्टिविटी में अब तक बेंगलुरु, मदुरई, वडोदरा, लखनऊ, अहमदाबाद, कोयंबटूर, उदयपुर, जोधपुर, पुणे, दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, सूरत, कोलकाता, मयसूर, राजकोट, लुधियाना, विशाखापट्टनम, चेन्नई के साथ-साथ प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, बालाघाट, भोपाल, मऊ, जबलपुर, और ग्वालियर जैसे क्षेत्रों से प्रतिभागी स्काई डाइविंग का रोमांचक अनुभव ले चुके हैं। स्काई डाइविंग फेस्टिवल के प्रति पर्यटक काफी उत्साहित हैं। स्काई डाइवर्स का कहना है कि उन्होंने दुबई में स्काई डाइविंग की है, लेकिन उज्जैन में स्काई डाइविंग का अनुभव बेहद खास और रोमांचक है।
विज्ञापन
9 फरवरी तक चलेगा यह फेस्टिवल
प्रमुख सचिव पर्य़टन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एडवेंचर और वॉटर टूरिज्म गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश को एडवेंचर हब के रूप में स्थापित करने और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार चौथे वर्ष स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, यह फेस्टिवल 9 फरवरी 2025 तक चलेगा।
विज्ञापन
एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास
प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए की जाने वाली पहल में छिंदवाड़ा में माचागोरा वोटर फेस्टिवल और तामिया एडवेंचर फेस्टिवल, भोपाल, गांधीसागर, चंदेरी, खजुराहो, परसिली(सीधी), जबलपुर (भेड़ाघाट), राइडर्स इन द वाइल्ड बाइकिंग इवेंट के तीसरे संस्करण एवं पचमढ़ी में जटाशंकर रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज, गांधी सागर फेस्टिवल और चंदेरी फेस्टिवल हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा, जनवरी 2025 में भोपाल आर्मी मैराथन और फरवरी 2025 में क्वींस ओन द व्हील्स और खजुराहो मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे एडवेंचर प्रेमियों को विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का अनुभव कराया जा सके।
