Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain man seeks collector's help to bring back wife, alleges she left with family and locked their house

उज्जैन: साहब बीवी भाग गई, वापस दिला दीजिए, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा पति, अनोखी गुहार सुन चौंके अफसर

Wed, 04 Nov 2026 12:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी पत्नी को वापस दिलाने और मकान का ताला खुलवाने की गुहार लेकर जनसुनवाई में पहुंचा। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर छोड़कर चली गई और मकान पर ताला लगा दिया है।

विज्ञापन
Ujjain man seeks collector's help to bring back wife, alleges she left with family and locked their house
रियाज खान उर्फ भूरू, शिकायतकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन। साहब ! मेरी बीवी मुझे छोड़कर चली गई है, प्लीज उसे वापस दिलवा दीजिए...उज्जैन कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को जब यह फरियाद गूंजी, तो वहां मौजूद अफसर भी अपना सिर पकड़ने पर मजबूर हो गए। अमूमन जनसुनवाई में लोग जमीन-जायदाद के विवाद, पेंशन, राशन या बिजली के बिलों की शिकायत लेकर आते हैं, लेकिन यहां तो मामला सीधे दिल और घर के अचानक खाली हो जाने का निकला।
विज्ञापन

ऋषि नगर के राजीव रत्न मल्टी (ब्लॉक 115-ए) में रहने वाले और पेशे से सिक्योरिटी गार्ड रियाज खान उर्फ भूरू जब अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौटे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरवाजे पर बड़ा सा ताला लटका था साथ ही बीवी पूरे परिवार के साथ गायब थी।रियाज का आरोप है कि उनकी पत्नी सुल्ताना उर्फ सोना फिरोज खान उर्फ 'लाला' के साथ चली गई है।
विज्ञापन


अकेले नहीं गई, पूरा कुनबा ले गई
पीड़ित पति का दुख यहीं खत्म नहीं हुआ। रियाज ने रोते-बिलखते अधिकारियों को बताया कि पत्नी अकेले नहीं गईं, बल्कि अपनी दोनों शादीशुदा बेटियों को भी साथ ले गई हैं। हद तो तब हो गई जब रियाज ने खुलासा किया कि मैडम और फिरोज खान ने जाने से पहले मोहल्ले के कई लोगों से अच्छे-खासे रुपये उधार भी समेट लिए और फिर मकान पर ताला जड़कर नौ दो ग्यारह हो गए। इतना ही नहीं, रियाज ने अपने दामाद साजिद उर्फ संजू पर भी मारपीट करने और ज्यादा छानबीन करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर बोले - मैं कहां ढूंढूं तुम्हारी बीवी...?
रियाज खान जनसुनवाई में अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा के सामने खड़े होकर गुहार लगाने लगे साहब, बीवी दिलाओ और मेरे मकान का ताला खुलवाकर कब्जा दिलाओ...! शिकायत की पूरी कहानी सुनकर अपर कलेक्टर शर्मा भी अपनी हंसी और हैरानी नहीं रोक पाए। उन्होंने दो टूक लेकिन शांत लहजे में रियाज को समझाया कीआपकी बीवी को मैं कहां से ढूंढ कर लाऊं भाई...? यह पुलिस का काम है। सीधे थाने जाइए और एफआईआर दर्ज कराइए...! फिलहाल, पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड अपनी पत्नी और घर के सामान की आस लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है, वहीं जनसुनवाई का यह अनोखा मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed