फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Gandhian-Style Protest Against SIR, Protesters Spin Charkha and Demand CEC Gyanesh Kumar’s Resignation

उज्जैन: एसआईआर के विरोध में गांधीवादी प्रदर्शन, चरखा चलाकर जताया विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Thu, 08 Oct 2026 04:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 04:00 PM IST
सार

SIR के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने शहर के फ्रीगंज टॉवर पर गांधीवादी अंदाज में चरखा चलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Ujjain: Gandhian-Style Protest Against SIR, Protesters Spin Charkha and Demand CEC Gyanesh Kumar’s Resignation
चरखा चलाकर ऐसे किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन

विस्तार

उज्जैन। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने देशभर में मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष का गंभीर आरोप है कि SIR प्रक्रिया के आड़ में देश के करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से अल्पसंख्यकों और पारंपरिक मतदाताओं को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। इस देशव्यापी विरोध की गूंज धार्मिक नगरी उज्जैन में भी साफ दिखाई दी। गुरुवार को फ्रीगंज स्थित टावर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने एक अनूठे गांधीवादी अंदाज में विरोध दर्ज कराया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर महिला और पुरुष प्रदर्शनकारियों ने चरखा चलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार के मजदूरों के साथ धोखा: लखनऊ में झांसा देकर एमपी भेजा, जबरन बनाया गया बंधक; बिहार भवन तक पहुंचा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी रेणुका गांधी ने बताया कि चरखा चलाकर वे यह संदेश देना चाहते हैं कि विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने के साथ-साथ रचनात्मक और टिकाऊ भी हो सकता है।
धरना स्थल पर महात्मा गांधी, भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के चित्रों वाले कई पोस्टर और तख्तियां लहराई गईं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे गांधी और बाबा साहेब के सिद्धांतों के अनुयायी हैं और अपने संवैधानिक अधिकारों तथा आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए यह अहिंसक लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed