फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Singer B Praak participated in Bhasma Aarti in ujjain news

Ujjain News: भस्म आरती में शामिल हुए गायक बी प्राक, दर्शन कर कहा- ऐसा अनुभव हुआ जैसे मैं और बस महाकाल

Wed, 25 Dec 2024 11:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Dec 2024 11:27 AM IST
सार

Ujjain News: श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस आरती में शामिल होने के लिए प्रतिदिन कोई ना कोई अभिनेता, क्रिकेटर, राजनेता, महाकालेश्वर मंदिर पहुंचते ही रहते हैं।

विज्ञापन
Singer B Praak participated in Bhasma Aarti in ujjain news
गायक बी प्राक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान पार्श्व गायक बी प्राक महाकाल मंदिर पहुंचे, जिन्होंने 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और उसके बाद उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन भी किया। 

विज्ञापन

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अर्पित गुरु ने बताया कि पार्श्व गायक बी प्राक आज अपनी टीम के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने और भस्म आरती में शामिल होने आए थे, जिन्होंने नंदी हॉल मैं बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती को देखा। इस दौरान वह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। कभी वह जय श्री महाकाल का उद्घोष करते दिखाई दिए तो कभी तालियां बजाकर भस्म आरती के हर क्षण का एक अलग ही ढंग से अनुभव करते देखे गए।

विज्ञापन


भस्म आरती में बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन व्यवस्था काफी बेहतर है। यहां दर्शन व्यवस्था में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। भस्म आरती के अनुभव के बारे में उन्होंने बताया कि इस अनुभव को मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे बस यही मेरी कामना है। बी प्राक ने बताया कि आपको अगर बाबा महाकाल की भस्म आरती के अनुभव को जानना है तो उसके लिए आपको श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आना होगा, क्योंकि जब आप इस आरती में शामिल होंगे तब आपको यह अनुभव होगा कि आपके आगे पीछे दाएं बाएं और कोई नहीं है बस आप हैं और बाबा महाकाल हैं। 

जानिए कौन है बी प्राक
प्रतीक बच्चन जिन्हें उनके स्टेज नाम बी प्राक से जाना जाता है। पंजाबी और हिंदी संगीत उद्योग से जुड़े एक भारतीय गायक, संगीत निर्देशक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने एक संगीत निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में "मन भर्र्या" गीत के साथ एक गायक के रूप में शुरुआत की। उन्होंने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार जीते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed