फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain simhastha 2028 preparations cm mohan yadav workshop 40 crore devotees master plan

Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को भव्य बनाने की तैयारी, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए होगी विशेष व्यवस्था

Sat, 27 Jun 2026 06:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 06:48 PM IST
सार

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में सिंहस्थ-2016 के अनुभवों के आधार पर वर्ष 2028 के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

विज्ञापन
ujjain simhastha 2028 preparations cm mohan yadav workshop 40 crore devotees master plan
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। "सिंहस्थ-2016 के अनुभव और 2028 का संकल्प" विषय पर हुई इस बैठक में सिंहस्थ-2016 में सेवाएं दे चुके अनुभवी अधिकारियों ने अपने सुझाव साझा किए।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक मेला होगा, जिसमें करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से मजबूत और व्यवस्थित करनी होंगी।

विज्ञापन

2016 की चुनौतियों से ली जाएगी सीख

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2016 के दौरान ट्रैफिक और आवागमन सबसे बड़ी चुनौती रहे थे। कई स्थानों पर लंबा जाम लगा था। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए आसपास के राज्यों के साथ भी समन्वय किया जाएगा, ताकि सीमावर्ती इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन देवताओं की नगरी है और श्रद्धालु केवल क्षिप्रा नदी में स्नान करने नहीं आते, बल्कि पूरे शहर के प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सभी मंदिरों के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ-2016 के समय फतेहाबाद रेलवे ट्रैक शुरू नहीं हुआ था, लेकिन अब यह सुविधा उपलब्ध है। साथ ही शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण भी किया जा चुका है।


ये भी पढ़ें- Guna News: ऑफिस की छत से गिरा या धक्का दिया गया? इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी की मौत पर गहराया रहस्य
 

सरकारी व्यवस्थाओं को मिलेगा और विस्तार

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सिंहस्थ-2028 के दौरान सरकारी व्यवस्थाएं पूरी तरह मजबूत रहेंगी। श्रद्धालुओं को निजी होटल और भवनों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उज्जैन से 100 किलोमीटर तक के क्षेत्र में होटल, ढाबों और अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकें।

विरासत से विकास का मॉडल बनेगा सिंहस्थ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विरासत और सांस्कृतिक धरोहरों के विकास का अभियान चल रहा है। सिंहस्थ-2028 इसी दिशा में मध्य प्रदेश की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यशाला में मिले सुझावों को गंभीरता से लागू किया जाए और सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

अधिकारियों ने प्रस्तुत किया रोडमैप

कार्यशाला में उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी। अंजूश्री होटल में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed